जल जीवन मिशन की 25 योजनाओं का काम बंद,  संवेदकों ने बकाया भुगतान नहीं होने का लगाया आरोप

जलदाय विभाग के प्रमुख शासन सचिव भास्कर ए सावंत ने अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए हैं कि जहां भी काम बंद है, उसे तुरंत शुरू करवाया जाए साथ ही इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

जयपुर। प्रदेश में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े जल जीवन मिशन मिशन का काम अभी भी बेपटरी चल रहा है।  मिशन के तहत 25 योजनाओं का काम मौके पर बंद हो गया है, काम बंद होने का मुख्य कारण संवेदकों को काफी समय से लंबित बिलों का भुगतान नहीं होना बताया जा रहा है। 

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जलदाय विभाग के प्रमुख शासन सचिव भास्कर ए सावंत ने अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए हैं कि जहां भी काम बंद है, उसे तुरंत शुरू करवाया जाए साथ ही इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। अगर ठेकेदार की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी एक्शन हो।

वहीं दूसरी ओर संवेदकों ने भी विभागीय प्रशासन को अवगत कराया है कि काफी समय से भुगतान नहीं होने के कारण परियोजना का काम नहीं कर पा रहे हैं, इसके लिए विभाग को कई बार अवगत कराया गया लेकिन फंड की उपलब्धता नहीं होने का हवाला देते हुए अधिकारी हमारी बात नहीं सुन रहे हैं। ऐसे में जब तक बकाया बिलों का भुगतान नहीं हो जाता तब तक मौके पर कार्य शुरू करना संभव नहीं है।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान