विश्व विरासत दिवस : फिर तहखाने में दिखेगी 2400 साल से भी ज्यादा पुरानी मिस्र की ममी

25 करोड़ रुपए के बजट से होगा संग्रहालय का संरक्षण कार्य 

विश्व विरासत दिवस : फिर तहखाने में दिखेगी 2400 साल से भी ज्यादा पुरानी मिस्र की ममी

देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए यहां प्रदर्शित इजिप्ट की करीब 2400 साल से ज्यादा पुरानी ममी खासी आकर्षण का केन्द्र हैं। 

जयपुर। राजकीय संग्रहालय अल्बर्ट हॉल कई बेशकीमती पुरा वस्तुओं को समेटे हुए है। समय-समय पर संग्रहालय में रिनोवेशन कार्य भी किए गए हैं, ताकि पर्यटकों को यहां अच्छा संग्रह देखने को मिले। अब 25 करोड़ रुपए के बजट से जल्द ही संग्रहालय का फिर से संरक्षण कार्य होगा। अभी यहां पाषाण प्रतिमाएं, धातु की प्रतिमाएं, लघु रंग चित्र, अस्त्र-शस्त्र, वस्त्र परिधान, सिक्के, हस्तलिखित ग्रंथ, टेराकोटा सहित करीब दो हजार से अधिक पुरावस्तुएं प्रदर्शित हैं। देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए यहां प्रदर्शित इजिप्ट की करीब 2400 साल से ज्यादा पुरानी ममी खासी आकर्षण का केन्द्र हैं। 

चार साल बाद बदलेगी जगह
पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पर्यटकों के अवलोकनार्थ संग्रहालय के प्रथम तल पर प्रदर्शित ईजिप्ट की ममी को डिस्प्ले किया गया हैं। अब संरक्षण एवं रिनोवेशन कार्य के लिए बनाई जा रही डीपीआर में इसकी जगह फिर बदली जा सकती है। इसके तहत ममी को संग्रहालय के तहखाने में प्रदर्शित किए जाने की योजना है। इसके लिए बकायदा एक पूरी गैलेरी बनाई जाएगी। जिसमें ममी से संबंधित ऑब्जेक्ट्स को प्रदर्शित किया जाएगा। इससे पहले 18 अप्रैल, 2016 को तहखाने में ममी की गैलेरी प्रदर्शित की गई थी, लेकिन 14 अगस्त, 2020 में भारी बारिश के तहखाने में पानी भरने के कारण ममी और इससे संबंधित अन्य पुरा वस्तुओं को यहां से शिफ्ट कर प्रथम तल पर प्रदर्शित किया गया था। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार पिछले साल बारिश के पानी निकासी के लिए पाइप लाइन बदली गई। जिससे अब तहखाने में पानी भरने की समस्या नहीं होगी।


म्यूजिकल इस्ट्रूमेंट्स की आवाज भी सुन सकेंगे

संग्रहालय के रिनोवेशन और संरक्षण कार्य के दौरान यहां प्रदर्शित म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स को नए सिरे से डिस्प्ले किया जाएगा। साथ ही जब पर्यटक इन्हें देखेंगे तो इन्हें निहारने के साथ ही इनकी धुनों से भी रूबरू होने का मौका मिलेगा। यहां प्रदेश की शान कहीं जाने वाली पगड़ियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इनके साथ पर्यटक सेल्फी भी ले सकेंगे।   

Read More जयपुर टाइगर फेस्टिवल में दहाड़ी कला और संस्कृति, शिल्पग्राम में सजी बाघों की अद्भुत दुनिया

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के निर्देशानुसार संग्रहालय को हाईटैक बनाया जाएगा। ताकि यहां पर्यटकों को हर सुविधा मिले। 
डॉ.पंकज धरेन्द्र, निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग 

Read More विधायक घोघरा का कलक्ट्रेट में घुसने का प्रयास : बेरिकेटिंग पर चढ़कर नारेबाजी, ढोल बजाकर जमकर प्रदर्शन ; धरना 19वें दिन समाप्त 

संग्रहालय में प्रदर्शित इजिप्ट की ममी को तहखाने में डिस्प्ले करने की योजना है। इसके लिए यहां पूरी गैलेरी बनाई जा सकती है। इसके लिए रिनोवेशन और संरक्षण कार्य जल्द शुरू होगा। 
महेन्द्र कुमार निम्हल, अधीक्षक, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय 

Read More विक्रम भट्ट, पत्नी और गवाहों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ, 700 वेंडरों की आवश्यकता बता वसूले रुपए कोई निकला चालक तो कोई मामूली आर्टिस्ट

Post Comment

Comment List

Latest News

रजब माह का चांद दिखने पर शुरू होंगी मुख्य रस्में : ख्वाजा साहब के 814वें उर्स का दरगाह के बुलंद दरवाजा पर झंडारोहण के साथ आगाज, भीलवाड़ा के गौरी परिवार ने झंडा किया पेश रजब माह का चांद दिखने पर शुरू होंगी मुख्य रस्में : ख्वाजा साहब के 814वें उर्स का दरगाह के बुलंद दरवाजा पर झंडारोहण के साथ आगाज, भीलवाड़ा के गौरी परिवार ने झंडा किया पेश
ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के बुलंद दरवाजा पर बुधवार की शाम भीलवाड़ा के गौरी परिवार ने ख्वाजा साहब...
धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट बदली : अब 01 जनवरी 2026 को होगी रिलीज, जानें वजह 
घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत