World Music Day: संजय सिंह और श्रीवंत सिंह ने सुरीले नगमों से सजाई शाम

नन्हे कलाकारों की मनोरम प्रस्तुति के बाद संजय सिंह और श्रीवंत सिंह ने रंगायन में स्वर लहरियां बिखेरी

World Music Day: संजय सिंह और श्रीवंत सिंह ने सुरीले नगमों से सजाई शाम

जेकेके में गूंजते सुरीले गीतों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। गुलजार हुसैन के निर्देशन में 11 बच्चों ने प्रस्तुति दी। बच्चों ने वायलिन, तबला, गिटार, पियानो की संगत के साथ राग अहीर भैरव में अलबेला सजन आयो रे गाकर सुनाया।

जयपुर। विश्व संगीत दिवस की संध्या पर जवाहर कला केन्द्र में मधुर गीतों के साथ शाम सजी। जूनियर समर कैम्प में संगीत विधा के चयनित प्रतिभागियों ने मंच पर अपना हुनर दिखाया तो वहीं मशहूर गायक संजय सिंह और श्रीवंत सिंह ने सुरीली आवाज में गीत गाकर समां बांधा। बारिश की हल्की फुहारों ने मौसम को सुहाना बना दिया, जेकेके में गूंजते सुरीले गीतों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। गुलजार हुसैन के निर्देशन में 11 बच्चों ने प्रस्तुति दी। बच्चों ने वायलिन, तबला, गिटार, पियानो की संगत के साथ राग अहीर भैरव में अलबेला सजन आयो रे गाकर सुनाया।

नन्हे कलाकारों की मनोरम प्रस्तुति के बाद संजय सिंह और श्रीवंत सिंह ने रंगायन में स्वर लहरियां बिखेरी। दोनों ने फिल्मी गीतों, सूफी और राजस्थानी गीतों की सुगंध से सराबोर गुलदस्ता सजाया। संजय सिंह ने पुकारता चला हूं मैं... से प्रस्तुति की शुरुआत की। आने वाला पल..., किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार..., आने वाला पल..., अजी ऐसा मौका फिर..., ये दिल ना होता बेचारा... सरीखे गीत गाकर वाहवाही लूटी। श्रीवंत ने माई नी मेरि... के साथ सुरीले सफर की शुरुआत की। सूफी संगीत के सौंदर्य से सराबोर करने के बाद उन्होंने चन्ना मेरेया..., तुम ही हो..., तू ही रे... फिर से उड़ चला.. आदि गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। केसरिया बालम गाकर श्रीवंत ने सभी को राजस्थान के रंग में रंग दिया। 

सुरीली शाम सुर के नाम कार्यक्रम आज
शहर में शनिवार को पांच से पिचहत्तर साल के सुर साधक सुपर हिट फिल्मी युगल गीत प्रस्तुत करेंगे। सुरीली शाम सुर नामक यह कार्यक्रम शनिवार को सी स्कीम स्थित महावीर स्कूल ऑडिटोरिम में शाम 5 बजे से होगा। शहर के गायक एवं संगीत गुरु आमोद चतुर्वेदी के निर्देशन में सुर म्युजिक एकेडमी के बैनर तले किया जाएगा। कार्यक्रम संचालक आभा द्वीवेदी ने बताया कि विभिन्न आयु वर्ग के 5 से 75 वर्ष तक के सभी सुर साधक युगल गीतों की लाइव बैंड पर प्रस्तुति दी जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को मोतीदुगरी गणेश मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री...
दिल्ली में घने कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित, चार फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
एसआई पेपर लीक : 3 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट वीडीओ गिरफ्तार, सेल्फ सरेंडर की अपील
हाईवे पर 6 गाड़ियां भिड़ीं : महिला सहित चार यात्रियों की मौत, नहीं हो पाई मृतकों की शिनाख्त ; कई घायल उदयपुर रेफर
पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग