यमुना प्रवाह 26 नवंबर को जयपुर से होगी रवाना, मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष दिखाएंगे हरी झंडी

गुजरात में प्रवेश करेगी

यमुना प्रवाह 26 नवंबर को जयपुर से होगी रवाना, मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष दिखाएंगे हरी झंडी
यमुना प्रवाह यात्रा को 26 नवंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व वरिष्ठ पदाधिकारी जयपुर से रवाना करेंगे। यह यात्रा जयपुर, पुष्कर, अजमेर, जोधपुर, पाली और सिरोही होकर गुजरात पहुंचेगी। कार्यक्रम में कॉलेज संपर्क अभियान, योग, पौधारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेहरानगढ़ अवलोकन और माउंट आबू भ्रमण शामिल हैं।

जयपुर। यमुना प्रवाह को 26 नवंबर को जयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वरिष्ठ पदाधिकारियों की ओर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यमुना प्रवाह जयपुर, बगरू, पुष्कर,अजमेर, जैतारण, जोधपुर, पाली और सिरोही होते हुए गुजरात में प्रवेश करेगी।

कार्यक्रम के अनुसार 26 नवंबर को दिन में कॉलेज संपर्क अभियान, रात्रि में पुष्कर में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह, 27 नवंबर को अजमेर में योग, छात्र परिसर संपर्क, पौधारोपण, रात्रि में जोधपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 28 नवंबर को जोधपुर में मेहरानगढ़ किला अवलोकन, पाली के लिए प्रस्थान, रात्रि में माउंट आबू में सांस्कृतिक कार्यक्रम व भ्रमण, 29 नवंबर को आबू से गुजरात के आणंद के लिए प्रस्थान किया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा