संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में आवेदन संशोधन का मिलेगा मौका, 4 नवंबर तक कर सकेंगे गलतियों में सुधार

183 नगरीय निकायों में 24,752 पदों पर हो रही भर्ती

संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में आवेदन संशोधन का मिलेगा मौका, 4 नवंबर तक कर सकेंगे गलतियों में सुधार
राजस्थान में संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में हुई त्रुटियों को सुधारने का एक और मौका दिया गया है।

जयपुर। राजस्थान में संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में हुई त्रुटियों को सुधारने का एक और मौका दिया गया है। अभ्यर्थी अब अपने ऑनलाइन आवेदन में 4 नवंबर तक आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। इसके लिए भर्ती पोर्टल पर सात दिन तक एडिटिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए चल रही इस भर्ती प्रक्रिया में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। प्रदेश की 183 नगरीय निकायों में कुल 24,752 पदों पर भर्ती की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर निर्धारित थी।

इस अवधि तक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अब आवेदन पत्र में दर्ज विवरण की जांच करने और उसमें सुधार करने का अवसर मिलेगा। निदेशक एवं विशिष्ट सचिव प्रतीक चन्द्रशेखर ने आवेदन पत्रों में संशोधन की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में आदेश जारी किए हैं। इसके तहत भर्ती पोर्टल पर सात दिनों तक एडिटिंग का विकल्प खुला रहेगा। अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में आवेदन में हुई गलतियों को सुधार सकेंगे। इस निर्णय से आवेदन करते समय नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरणों में गलती करने वाले अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

झाड़ियां में मिला दो दिन पुराना अज्ञात सेवक का शव, जानें पूरा मामला   झाड़ियां में मिला दो दिन पुराना अज्ञात सेवक का शव, जानें पूरा मामला  
श्याम नगर थाना इलाके में शुक्रवार सुबह सोडाणी स्वीट्स के पास बने वॉटर टैंक के पीछे झाड़ियां में अज्ञात अधेड़...
उत्तराखंड: जोशीमठ में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 6 लोग थे सवार; राहत-बचाव अभियान शुरू
पहला करवा चौथ : पत्नी ही नहीं, पिया ने भी किया पहला व्रत
दवा लिखी और समझो हो गए चक्करघिन्नी
केवाईसी के नाम पर बुजुर्ग महिला से 1 लाख की साइबर ठगी, बैंक खाते से दो बार में ट्रांसफर कराए रुपए
राजस्थान में जीएसटी नियमों में बड़ा बदलाव, 1 नवंबर से लागू होंगे नए प्रावधान 
‘सा रे गा मा पा 2026’ में अनु मलिक की खास एंट्री, स्पेशल जज बनकर सजाएंगे सुरों की महफिल