नौकरियों की बहार, सुबोध कॉलेज के मेगा जॉब फेयर में युवाओं को मिला रोजगार
युवाओं को मिला 6 लाख तक का पैकेज
जयपुर। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एसएस जैन सुबोध कॉलेज आॅफ ग्लोबल एक्सीलेंस, सीतापुरा में शनिवार को राष्ट्रीयय रोजगार मंच के तहत मेगा जॉब फेयर-2026 का आयोजन हुआ। इसमें राजस्थान के विभिन्न जिलों से 1200 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया। रोजगार मेले में 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया और 300 से अधिक विद्यार्थियों को वार्षिक तीन से छह लाख रुपए तक के पैकेज पर रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। शुभारंभ महाविद्यालय संयोजक रमेश चंद जैन और प्राचार्य डॉ. एसके चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
रोजगार मेले में रमनबाइट, नीति आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा मैत्री का सहयोग रहा। मेले में विप्रो, महिंद्रा, टोयोटा, एनआईआईटी, आईसीआईसीआई,आईटीसी होटल्स, स्मॉल फाइनेंस बैंक और श्रीराम फाइनेंस सहित 30 से अधिक कंपनियों ने युवाओं का साक्षात्कार लेकर विभिन्न पदों के लिए चयन किया। कंपनियों ने डिजिटल मार्केटिंग, सॉफ्टवेयर एवं वेब डेवलपमेंट, मानव संसाधन, बिजनेस डेवलपमेंट, क्वालिटी कंट्रोल, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, अकाउंट्स, ऑपरेशंस, ई-कॉमर्स और ग्राफि क डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध कराए। रोजगार मेले में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के साथ उत्तीर्ण युवाओं ने भी भाग लिया।

Comment List