48 घंटे के अंदर तीन आरोपी गिरफ्तार : पांच लाख बचाने के लालच में दोस्त को पिलाई शराब, सरिए से वारकर हत्या

18 घंटे तक शव छुपाए रखा, एक्सीडेंट का रूप देने का प्रयास 

16 अप्रैल की आधी रात को भैरू सिंह के शव को पुराराम की स्विफ्ट कार में डालकर 2 आरोपी शंखवाली जाने वाले रास्ते पर ले गए।

जालोर। जालोर में एक व्यक्ति ने रजिस्ट्री के 5 लाख रुपए बचाने के लिए दोस्त का मर्डर कर दिया। दोस्त से उसने प्लॉट खरीदा था, 2 लाख रुपए दे चुका था। बाकी के 5 लाख की रजिस्ट्री करनी थी। पैसा बचाने के लिए उसने बहाने से दोस्त को बुलाया। शराब पिलाई और भाई व साथियों के साथ मिलकर सरिए से वार कर मर्डर कर दिया। मामला जालोर जिले के आहोर का है।एसपी ज्ञानचंद्र यादव ने बताया कि वारदात के बाद 18 घंटे तक आरोपियों ने शव छुपाए रखा। इसके बाद रात में सड़क किनारे फेंक दिया, जिससे  दुर्घटना लगे। पुलिस ने 48 घंटे में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आहोर के शंखवाली जाने वाली सड़क किनारे 17 अप्रैल को भैरू सिंह पुत्र बाबू सिंह का शव और बाइक मिली। परिजन ने हत्या का शक जताकर आहोर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को रोड पर कलर मिला। इससे पुलिस को भी मर्डर का शक हुआ। पुलिस ने सबूत जुटाकर शव आहोर हॉस्पिटल की मॉच्युर्री में रखवाया। पुलिस के उच्च अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट दी। इसके बाद गिरफ्त में आए 3 आरोपियों ने जुर्म कबूल किया।

 यूं दिया वारताद को अंजाम
16 अप्रैल की आधी रात को भैरू सिंह के शव को पुराराम की स्विफ्ट कार में डालकर 2 आरोपी शंखवाली जाने वाले रास्ते पर ले गए। एक आरोपी भैरू की बाइक को शंखवाली रोड ले गया। शव को सड़क किनारे पटक दिया। बाइक को भी पास ही गिरा दिया। एक्सीडेंट लगे इसके लिए आरोपी लाल रंग लेकर गए थे। उन्होंने रंग शव के मुंह के पास गिरा दिया। आरोपियों ने स्विफ्ट कार से तेज ब्रेक लगाकर टायरों के निशान भी बना दिए। शनिवार की देर रात पुसिल ने आहोर के सामूजा हाल राजेन्द्र नगर निवासी पुराराम 39, पुत्र हेमाराम, लखमाराम 46, पुत्र हेमाराम घांची व आहोर के वर्धमान कॉलोनी निवासी नरेन्द्र दास उर्फ नीतू 30, पुत्र बजरंगदास वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प