कोटा एसीबी की कार्रवाई, झालावाड़ में जेलर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

कोटा एसीबी की कार्रवाई, झालावाड़ में जेलर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
एसीबी कोटा ग्रामीण की टीम ने मंगलवार को झालावाड़ जेल में कार्रवाई करते हुए जेलर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जेलर ने परिवादी से उसकी मां को जेल में सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा परेशान नहीं करने की एवज में 20 हजार रुपए मांगे थे।

झालावाड़। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कोटा ग्रामीण की टीम ने मंगलवार को झालावाड़ जेल में कार्रवाई करते हुए कारापाल (जेलर) को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जेलर करण सिंह (58) पुत्र नंद सिंह निवासी बोरखेड़ा कोटा हाल कारपाल जिला झालावाड़ ने परिवादी से उसकी मां को जेल में सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा परेशान नहीं करने की एवज में 20 हजार रुपए मांगे थे। 

एसीबी एएसपी डॉ. प्रेरणा शेखावत ने बताया कि परिवादी भवानी शंकर मीणा (19) पुत्र रामप्रसाद मीणा निवासी सरोती ने शिकायत दी थी कि उसकी मां एक मामले में झालावाड़ जेल में बंद है। वहां उसे परेशान किया जा रहा था। इस पर उसने जेलर करण सिंह से मुलाकात की तो उन्होंने उसकी मां को जेल में सुविधाएं देने तथा परेशान नहीं करने की एवज में बीस हजार मांगे थे।
 
शेखावत ने बताया कि शिकायत पर सोमवार को एसीबी ने सत्यापन कराया तो आरोपी जेलर 10 हजार रुपए लेने के लिए राजी हुआ था। आरोपी को पकड़ने के लिए एसीबी ने मंगलवार को ट्रैप का आयोजन किया और परिवादी से 10 हजार रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी ने आरोपी की बाइक के बैग से 10 हजार रुपए की रिश्वत राशि को बरामद किया  है। 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था