डीएपी खाद की किल्लत किसानों पर पड़ रही भारी, खरीफ की फसल का बुवाई का कार्य होगा शुरू तो आएगी परेशानी

किसान डीएपी खाद के लिए इधर उधर भटक रहे

डीएपी खाद की किल्लत किसानों पर पड़ रही भारी, खरीफ की फसल का बुवाई का कार्य होगा शुरू तो आएगी परेशानी

भवानीमंडी में खाद के रैक खाली होगे तो जिले में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो सकेगा।

चौमहला। चौमहला क्षेत्र में अभी खरीफ की फसल का बुवाई का कार्य शुरू होने वाला है, लेकिन किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रहा है। किसान खाद के लिए इधर उधर भटक रहे है, लेकिन उन्हें कही से डीएपी खाद नहीं मिल रहा है,किसानों ने सरकार से शीघ्र डीएपी खाद उपलब्ध करवाने की मांग की है। क्षेत्र में डीएपी खाद की किल्लत से किसान परेशान है, सहकारी समितियों मे पिछले कई दिनों से किसान को डीएपी खाद नहीं मिल पाया है। सहकारी समितियों  के अलावा बाजार में भी प्राइवेट कम्पनियों के द्वारा डीएपी खाद की सप्लाई नहीं हो पाई है, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। किसान डीएपी खाद के लिए इधर उधर भटक रहे है लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा है। कृषि विभाग व सहकारी समिति का कहना है कि सरकार ने डीएपी खाद का आर्यात कम कर दिया है जिस कारण डीएपी की किल्लत बनी हुई है। साकरिया निवासी किसान भगवान सिंह,भाटखेड़ी निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि इन दिनों बाजार व सहकारी समितियों में डीएपी खाद नहीं मिल रहा है अभी बुवाई शुरू होने वाली है हमें खेतो में डीएपी डालना है लेकिन खाद मिल नहीं रहा है जिससे किसान परेशान हो रहे है। सहायक कृषि अधिकारी विकास जैन ने बताया कि किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे डीएपी की जगह एन पी के 20 20 13 का उपयोग करे  यह बाजार में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है इसके अलावा किसान एस एस पी 3 बोरी व यूरिया 1 बोरी मिक्स कर खेतों में डाले यह डीएपी का कार्य करेगी,उन्होंने बताया कि गांव गांव कृषक गोष्ठी कर किसानों को गोबर खाद, केंचुआ खाद के उपयोग की सलाह दी जा रही है। किसान नैनो डीएपी का भी उपयोग कर सकते है। सहकारी समिति व्यवस्थापक सुरेश चंद्र खमोरा ने बताया कि आगे से सप्लाई नहीं आने से क्षेत्र में खाद की समस्या बनी हुई है। खाद के स्थाई समाधान के लिए इफको, कृपको कंपनी के ट्रेन से आने वाले खाद के रैक भवानीमंडी स्टेशन पर खाली होने चाहिए यदि भवानीमंडी में खाद के रैक खाली होगे तो जिले में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो सकेगा।

डीएपी खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हो रहे है, किसानों को शीघ्र डीएपी खाद उपलब्ध कराना चाहिए। 
- ईश्वर सेन, अध्यक्ष, भारतीय किसान संघ

इफको,कृपको कंपनी द्वारा डीएपी खाद की आपूर्ति नहीं होने के कारण सहकारी समितियों में खाद की कमी बनी हुई है, समिति द्वारा हर माह खाद की डिमांड भेजी जा रही है।
- सुरेश खमोरा, व्यवस्थापक, गंगधार क्रय विक्रय सहकारी समिति चौमहला

डीएपी का आयात कम करने के कारण समस्या बनी हुई है,बाजार में डीएपी का विकल्प पर्याप्त मात्रा में मौजूद है,यदि डीएपी आता भी है तो कंपनी अटैचमेंट देती है जो कोई किसान नहीं लेता।
- शरद अग्रवाल, अध्यक्ष, खाद बीज व्यापार संघ

Read More मैराथन से एक तीर से कई निशाने :  पर्यटन की दृष्टि से वैश्विक नक्शे पर मिलेगा फायदा, हुड्डा ने कहा- सरिस्का बाघ अभयारण्य से पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा

डीएपी की आगे से ही सप्लाई नहीं है, किसानों को सलाह दी जाती है कि वे एनपी के 20.20.13 का उपयोग करे जो पर्याप्त मात्रा में बाजार में उपलब्ध है।
- विकास जैन, सहायक कृषि अधिकारी चौमहला

Read More भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सुनिश्चित हो राजस्थान का सुव्यवस्थित विकास : मुख्य सचिव

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी