व्यर्थ बह रहा ‘अमृत’, सड़क बनी तालाब

सड़क किनारे क्षतिग्रस्त जलदाय विभाग की पाइप लाइनें

व्यर्थ बह रहा ‘अमृत’, सड़क बनी तालाब

विभिन्न स्थानों पर पाइपलाइन फूटी होने के कारण स्थानीय निवासियों के घरों में उचित मात्रा में पानी भी नहीं पहुंच पाता है, जिसके चलते पानी की किल्लत बनी रहती है।

भवानीमंडी। भवानीमंडी में विभिन्न स्थानों पर जलदाय विभाग की पाइपलाइन फूटी हुई है, जिसका खामियाजा स्थानीय निवासियों व राहगीरों को उठाना पड़ रहा है। वहीं जलदाय विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है, जहां नगर के संस्कृत स्कूल तिराहा, जवाहर कॉलोनी, विवेकानंद सर्किल, बिड़ला मंदिर के पास सहित कई स्थानों पर सड़कों के किनारों पर पानी की पाइपलाइन फूटी हुई है, जिसके चलते जब भी पानी की सप्लाई की जाती है, सड़कें पानी से लबालब भर जाती है। जहां जलदाय विभाग ने सड़कों को ही तालाब बना दिया है। जहां सड़कों पर लंबे समय तक पानी भरा रहने के कारण मच्छरों के पैदा होने का खतरा बना रहता है, जिससे मौसमी बीमारियां तेजी से फैल रही है वहीं सड़कों पर पानी फैला रहने से कीचड़ फैल जाता है जिससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलकर चोटिल होने की संभावना बनी रहती है। वहीं कई स्थानों पर पाइपलाइन फूटी होने के कारण स्थानीय निवासियों के घरों में उचित मात्रा में पानी भी नहीं पहुंच पाता है, जिसके चलते पानी की किल्लत बनी रहती है। स्थानीय निवासियों द्वारा कई बार इसकी शिकायत जलदाय विभाग को की, लेकिन विभाग द्वारा इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जहां यह समस्या विगत चार महीनों से कॉलोनी वासियों के लिए सर का दर्द बनी हुई है लेकिन विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।          

घरों के बाहर फूटी पाइप लाइन का पानी भरा रहने के कारण मच्छर पैदा हो रहे हैं, जिससे बीमारियों का डर बना हुआ है।
- उत्कर्ष कुमावत, स्थानीय निवासी, जवाहर कॉलोनी

नलों में पानी की सप्लाई के दौरान सड़कों पर पानी फैला रहने से वाहन चालकों के फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है, पिछले कई महीनो से समस्या बनी हुई है लेकिन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
- संजय, स्थानीय निवासी 

विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों का पता लगाकर लगातार उन्हें दुरुस्त करवाया जा रहा है, विगत दिनों ही पचपहाड़ में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को सही करवाया गया है।
- रायसिंह, जेईएन, पीएचइडी

Read More नगर निगम जयपुर का सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान, कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Post Comment

Comment List

Latest News

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं
एआई-जनरेटेड वीडियो विवाद पर सीएम हिमंता सरमा ने कहा, उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं। ओवैसी की एफआईआर पर जरूरत पड़े...
इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में सिडनी में झड़प, पुलिस ने कार्रवाई का किया बचाव
डीएसटी व सिंधीकैम्प थाना की संयुक्त कार्रवाई, देशी पिस्टल सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार
निवेश धोखाधड़ी मामला: ईडी ने बैंकों को वापस लौटाई 20.21 करोड़ की संपत्ति, पीएमएलए के प्रावधानों के तहत कुर्क की गई थी संपत्ति
होली पर यात्रियों को राहत, यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए केंद्र सरकार ला रही नया आईटी नियम: AI Misinfo, Deepfake जांच के दायरे में
रूसी विदेश मंंत्री सर्गेई लावरोव का दावा, तनाव बढ़ाने की दिशा में पहला कदम नहीं उठाएंगे हम, न्यू स्टार्ट की अवधि समाप्त