असर खबर का - क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत से मिली राहत, अटल पथ में स्वीकृत किया था सड़क को

जगह जगह हो रहे थे गड्डे

असर खबर का - क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत से मिली राहत, अटल पथ में स्वीकृत किया था सड़क को
काफी लंबे समय बाद सरकार ने इस सड़क की सुध ली।

चौमहला। कस्बे के ओसवाल दाल मिल से बस स्टैण्ड तक की सीसी सड़क काफी  क्षतिग्रस्त हो रही थी, जिसका अटल पथ योजना में स्वीकृत होकर रविवार से इस सड़क का कार्य शुरू हो गया। इस सड़क में जगह जगह काफी गड्डे हो रहे जिससे हमेशा दुर्घटना होने का भय बना रहता है। दैनिक नवज्योति ने समय समय पर इस सड़क का प्रमुखता से मुद्दा उठाया था।

चौमहला गंगधार मुख्य सड़क को बस स्टेंड ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सीसी सड़क काफी लंबे समय से क्षतिग्रस्त हो रही थी। इसमें जगह जगह काफी गड्डे हो रहे है जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मार्ग से ही बसों का आना जाना बना रहता है। साथ  ही अन्य गांवों से सामुदायिक चिकित्सालय आने वाले मरीज भी  चार पहिया वाहन से इसी मार्ग से अस्पताल आते है। यह सड़क पूरी तरह उखाड़  चुकी है जिससे अस्पताल ,बस स्टैंड पर आने वालो को काफी परेशानी हो रही है, उन्हें आवागमन मे असुविधा  हो रही है, वही हमेशा दुर्घटना होने का भय बना रहता है।काफी लंबे समय बाद सरकार ने इस सड़क की सुध ली। इस सड़क को अटल पथ में स्वीकृत किया था। रविवार को ठेकेदार द्वारा इसकी खुदाई का कार्य शुरू कर दिया। इस सड़क के बनने से वाहन चालकों सहित बस स्टेंड,अस्पताल आने वाले लोगों को सुविधा होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में मौसम का डबल अटैक! दिन में तपिश, रात में ठंड Weather Update : राजस्थान में मौसम का डबल अटैक! दिन में तपिश, रात में ठंड
राजस्थान में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में भी मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार दोपहर बाद...
110 किलोवाट का सोलर, फिर भी बिजली बिल का करंट झेल रहा अस्पताल
ना वादे पूरे हुए और ना कोशिशें कामयाब,कोरोना में अनाथ हुए बच्चों की सुध लेने वाला कोई नहीं
‘शिमर’ एग्जीबिशन का आगाज, दिवाली और करवाचौथ की खरीदारी के लिए सजे स्टॉल
गांवों की सरकार चुनने उमड़े मतदाता, 160 बूथों पर मतदान
बंगाल में शुद्धिकरण के नाम पर शर्मनाक हरकत? वेणुगोपाल ने उठाए गंभीर सवाल
असर खबर का : अब मिलेगी एमबीएस में एमआरआई जांच की सुविधा