कोटा-इंदौर हाईवे रहा 1 घण्टे जाम : गर्भवती पत्नी को हॉस्पिटल में दिखाकर ला रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर

पति की जलकर मौत, पत्नी झुलसी

कोटा-इंदौर हाईवे रहा 1 घण्टे जाम : गर्भवती पत्नी को हॉस्पिटल में दिखाकर ला रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर
रायपुर क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में मृतक का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे प्रशासनिक अमला ने मोर्चरी रूम की हालत पर गहरी नाराजगी जताई।

रायपुर। झालावाड़ जिले के रायपुर में मंगलवार दोपहर कोटा-इंदौर हाईवे पर राजस्थान-मध्यप्रदेश की चंवली पुलिया पर सोयत की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार बाइक दंपती को  चपेट में ले लिया, जिससे बाइक के ट्रक में आगे फं सने के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस दौरान ट्रक के अंदर बाइक सवार दंपती फं स गए। बाइक में आग लगने से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक भैरूलाल पुत्र देवीलाल की जलने से मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी आशा झुलस गई। जिसे झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से उसे कोटा रेफर किया गया। इधर दुर्घटना के बाद कोटा-इंदौर हईवे पर 1 घंटे जाम लग रहा।

सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार मीणा, पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार, थाना सुनेल, पिडावा, सोयत ,रायपुर थाना प्रभारी मय जाप्ता के पहुंचे और फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया। तब तक ट्रक जलकर खाक हो गया था। ट्रक आंध्रपदेश से आम भरकर कर ला रहा था। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक भैरूलाल गर्भवती पत्नी आशा को दिखाने झालावाड़ दिखाने के बाद  वापस गांव बांसखेड़ी जा रहा था। मृतक के भाई संदीप की रिपोर्ट पर पुलिस में दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया।  

मोर्चरी की हालत देख एसडीम खफा
रायपुर क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में मृतक का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे प्रशासनिक अमला ने मोर्चरी रूम की हालत पर गहरी नाराजगी जताई। उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार मीणा ने बताया कि मोर्चरी की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि यह पशुओं का तबेला है, शराबियों का अड्डा बना हुआ है। मोर्चरी में शव की सुरक्षा के लिए कोई उपाय नहीं है। बिजली, पानी, छाया की कोई व्यवस्था नहीं है। इस संबंध में उन्होंने सीएमएचओ डॉ. साजिद खान से मोर्चरी की हालत सुधारने के लिए कहा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की छवि और व्यवहार में सुधार पर विचार-मंथन, आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर जोर पुलिस की छवि और व्यवहार में सुधार पर विचार-मंथन, आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर जोर
डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यह कोई औपचारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी तरह का...
US डेटा के बाद वैश्विक बाजारों में हड़कंप : जयपुर सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक गिरावट, जानें क्या है भाव
विधानसभा से गांव की चौपाल तक : पंचायत चुनाव में उतरे सियासत के ये दिग्गज, पढ़े पूरी खबर
बेटी के लिए न्याय मांगा, तो आधी रात हिरासत में क्यों? खड़गे-राहुल का केन्द्र सरकार से सवाल
सोडाला चौराहे पर अचानक क्या हुआ? नीचे भीड़, ऊपर युवक…
बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी 20 को, नई शुरुआत के लिए शुभ अवसर
दिल्ली प्रदर्शन में छाईं रितु बराला, राहुल की शाबाशी के बाद बदली प्रदेश की राजनीति की रुत