पुलिस चौकी : कही प्लास्टर उखड़ा तो कही गिरेगा छज्जा

खानपुर पुलिस चौकी जर्जर इमारत को मरम्मत की दरकार , कभी भी हो सकता है हादसा

पुलिस चौकी : कही प्लास्टर उखड़ा तो कही गिरेगा छज्जा
पुलिस चौकी से आसपास सटे हुए मकानों में रहने वाले कस्बेवासियों को हादसे का भय बना रहता है।

खानपुर। खानपुर कस्बे के अंदर पुराने भवन में स्थित पुलिस चौकी जर्जर हालत में है। यह अभी इतनी जर्जर अवस्था में है कि कभी गिर सकती है। यहां पर आसपास कस्बेवासी व छोटे बच्चे पुलिस चौकी के सामने से निकलते है और कभी कभी सड़क पर साइकिल चलाते है और खेलते है । इन बच्चों के साथ कभी भी दुर्घटना हो सकती है। यह जर्जर इमारत कभी भी गिर सकती है। बिल्डिंग के ऊपर की मंजिल का छज्जा तो बिल्कुल झुक गया है जो आज और कल में कभी भी गिर सकता है, जब से यह पुलिस चौकी बनी है तब से इसकी कोई मरम्मत नहीं हुई है। पुलिस चौकी के अंदर एक छोटा सा गणेश मंदिर भी है जिसमें कभी-कभी कोई पूजा करने आते हैं तो उनके साथ भी दुर्घटना हो सकती है। पुलिस चौकी से आसपास सटे हुए मकानों में रहने वाले कस्बेवासियों को हादसे का भय सताता रहता है। अभी झालावाड़ जिले में खानपुर क्षेत्र में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण बड़े-बड़े पक्के मकान गिर गए तो यह पुरानी पुलिस चौकी क्या है, यह जर्जर इमारत कभी भी गिर सकती है और बड़ा हादसा हो सकता है। इस हादसे से बचने के कस्बेवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस जर्जर पुलिस चौकी इमारत की मरम्मत करवाई जाए। 

 यह पुलिस चौकी काफी सालों पुरानी है। यह इतनी जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है कि इस मूसलाधार बारिश में कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ है, अत: कृपया इस पर ध्यान दे। 
 -बंटी गौतम, कस्बेवासी 

इस पुलिस चौकी को बने हुए तो काफी समय हो गया है। इसकी कोई पुताई होती है ना ही कोई मरम्मत । जिस कारण कस्बेवासियों में भय का माहौल है। यह बिल्डिंग कभी गिर सकती है । 
-हेमेंद्र बना, कस्बेवासी

पुरानी पुलिस चौकी वास्तव में काफी जर्जर हालत में है। अभी बारिश के मौसम में जर्जर इमारतों में हादसों को भय बना रहता है। 
- मुकेश मालव, कस्बेवासी

Read More Voice of Youth : हादसे में तमाशबीन नहीं, मददगार बनें; हर मिनट कीमती, हर जान अनमोल

पुलिस चौकी के सामने से कस्बेवासी निकलते है तो जर्जर इमरात गिरने का भय बना रहता हैजल्द जल्द समस्या का समाधान करें 
- राधे, कस्बेवासी

Read More Voice Of Youth: आस्था के साथ सुरक्षा हो पहली प्राथमिकता

मेरा मकान भी पुलिस चौकी के नजदीक है और मेरे एक छोटी सी किराने की दुकान है, यहां पर ग्राहक सामान लेने आते हैं वह जाते हैं कभी कबार उनको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्राहकों को भी दुर्घटना का भय बना रहता है। इस जर्जर इमारत की मरम्मत की जाए।
-गिरधर लक्षकार, कस्बेवासी 

Read More जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा : ट्रेलर से टकराया श्रद्धालुओं से भरा ट्रैवलर, 3 लोगों की मौत

आसपास के मोहल्ले वासियों में डर बना हुआ है कि यह जर्जर पुलिस चौकी इमारत से कोई हादसा न हो जाए। इसकी मरम्मत करवाई जाए। 
-केशव लक्षकार, कस्बेवासी  

इस इमारत को लेकर अभी बजट पास नहीं हुआ है जैसे ही बजट पास होगा, तुरंत कार्य करवा दिया जाएगा। 
- रजत विजयवर्गीय, उपखंड अधिकारी खानपुर

पुलिस चौकी की जर्जर हालत को देखते हुए कार्यवाही की जाएगी और इसकी मरम्मत की जाएगी। 
-पुखराज मीणा नगर पालिका आयुक्त खानपुर

पुलिस चौकी पर हमने कस्बे की कानून व्यवस्था के लिए ड्यूटी तैनात कर रखी है अभी इसी में काम चल रहा है, जैसे ही नई बनेगी, वहां पर स्टाफ बढ़ा दिया जाएगा। 
-रविंद्र सिंह थाना अधिकारी खानपुर

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में दौड़ेंगी 1150 ई-बसें, जयपुर को मिला सबसे बड़ा हिस्सा राजस्थान में दौड़ेंगी 1150 ई-बसें, जयपुर को मिला सबसे बड़ा हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित पीएम ई-बस सेवा योजना देश के शहरी परिवहन क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव का...
एसएन मेडिकल कॉलेज में 28 को होगा तृतीय स्मृति व्याख्यान , भावनात्मक चुनौतियों को समझना जरूरी
दिल्ली में कांग्रेस की महारैली पर नजरें : 10 लाख की भीड़ जुटाने का प्लान! रामलीला मैदान में क्या होगा बड़ा सियासी धमाका?
पंचायत चुनाव में वोट की चोट, कई जगह लाठीचार्ज और बवाल
‘सूर्या’ के टीजर पर क्यों भड़का मेडिकल जगत? जानिए पूरा विवाद
ट्रम्प का अगला दांव : ईरान से लौटते समय क्यूबा रुकेंगे, 50 गज दूर जहाज रोकने की बात क्यों?
चांदपोल हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी ,मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू