पुलिस का ऑपरेशन दिव्य प्रहार : ड्रग माफिया के पेट्रोल पम्प, लग्जरी वाहन, आलीशान बंगले समेत 125 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज

16 मोटरसाइकिल 10 ट्रक कंटेनर को जप्त

पुलिस का ऑपरेशन दिव्य प्रहार : ड्रग माफिया के पेट्रोल पम्प, लग्जरी वाहन, आलीशान बंगले समेत 125 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज

नशा के सौदागरों खिलाफ झालावाड़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन दिव्य प्रहार के तहत नशा तस्करों की अवैध रूप से अर्जित करीब 125 करोड़ की संपत्ति पर ताला जड़ दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के अनुसार संपत्तियों की जब्ती एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत की गई है और इसके लिए दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी से औपचारिक मंजूरी प्राप्त की गई है।

झालावाड़। नशा के सौदागरों खिलाफ झालावाड़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन दिव्य प्रहार के तहत नशा तस्करों की अवैध रूप से अर्जित करीब 125 करोड़ की संपत्ति पर ताला जड़ दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के अनुसार संपत्तियों की जब्ती एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत की गई है और इसके लिए दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी से औपचारिक मंजूरी प्राप्त की गई है। कार्रवाई में 71 नशा तस्करों की 107 संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज किया गया है, जिनमें कई लग्जरी गाड़ियां, पेट्रोल पंप और महंगे घर शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नशा तस्कर इन संपत्तियों को न तो बेच सकेंगे, न गिरवी रख सकेंगे और न ही किसी रूप में इस्तेमाल कर सकेंगे। ऑपरेशन के लिए पुलिस ने लगभग तीन महीने की गोपनीय रणनीति और तैयारी की थी, जिसके बाद यह बड़ी सफलता मिली।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिलेभर के मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस की मॉब शाखा लगातार पिछले कई महीनों से डाटाबेस तैयार कर रही थी. इसके लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई थी। मॉब टीम नं सबसे पहले मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आरोपियों की आय से अर्जित की गई संपत्तियों का चिह्नीकरण किया, बाद में इनका बाजार मूल्य से आंकलन कर मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 4 महीने में पुलिस ने 78 मुकदमे दर्ज कर ऑपरेशन दिव्य प्रहार के तहत 128 आरोपियों को गिरफ्तार किया वहीं इस अभियान के तहत नशे की कमाई से अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर बेशकीमती सरकारी भूमि व वन भूमि को भी अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। 

 इस सामान को किया गया जब्त
अभियान के तहत गिरफ्तार किए गए नशे के सौदागरों के द्वारा अवैध मादक पदार्थ जिसमे 3 किलो 418 ग्राम, अफीम 4 किलो 783 ग्राम, डोडा चुरा 484 किलो, 51 डोडा चूरा चरस 482 ग्राम, एमडीएमए 62.21 ग्राम बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा तस्करों की फ्रिज की गई संपत्तियों में 29 मकान दो दुकान, एक प्लांट, पेट्रोल पंप, 16 मोटरसाइकिल 10 ट्रक कंटेनर को जप्त किया गया है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे