पेडेवाला पर फायरिंग और 1 करोड़ की फिरौती मामला

सरगना समेत 3 गिरफ्तार, 2 बदमाश पूर्व में पकड़े जा चुके

पेडेवाला पर फायरिंग और 1 करोड़ की फिरौती मामला

यह बदमाश जिले के ग्राम महपालवास में हुई हत्या व जयपुर में करदनी थाना इलाके में हुई हत्या के मामले में भी वांछित है।

झुंझुनूं। जिले के चिड़ावा में मशहूर पेड़ा व्यवसायी लालचंद पेड़ेवाला की दुकान पर फायरिंग कर एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपू चौराड़ी, प्रिंस राठौड़ व प्रदीप पहलवान (बापर्दा) गिरफ्तार किया है। उप महानिरीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि बदामश दीपू चौराड़ी व प्रिंस राठौड़ पर राज्य स्तर पर 50-50 हजार रुपए व जयपुर पश्चिम पुलिस की ओर से 25-25 हजार रुपए, वहीं प्रदीप पहलवान पर 25 हजार रुपए इनाम घोषित है। उप-महानिरीक्षक ने बताया कि आरोपियों को एमपी व जयपुर से दस्तयाब किया गया है तथा तीनों ही बदमाश जिला स्तर के टॉप-10 की सूची में है। उन्होंने बताया कि यह बदमाश जिले के ग्राम महपालवास में हुई हत्या व जयपुर में करदनी थाना इलाके में हुई हत्या के मामले में भी वांछित है।

उन्होंने बताया कि फायरिंग की इस घटना में षड़यंत्र में शामिल दो लोगों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि गत 16 दिसम्बर को परिवादी गगनदीप राव निवासी चिडावा ने रिपोर्ट दी कि शाम करीब 6.25 बजे वह वह दुकानदारी कर रहा था, तभी एक मोटरसाइकिल उसकी दुकान के आगे रुकी, बाइक से एक युवक उतरकर आया और मुझे एक सफेद कागज मुड़ा हुआ दिया जो मेरे हाथ से नीचे गिर गया, मैं ज्योहि वो कागज उठाने लगा तो उसने अचानक उसके ऊपर  फायर किया और फरार हो गया। कागज को खोलकर देखा तो उसमें एक करोड़ रुपए तैयार रखने अन्यथा आज तो गोली तेरी दुकान पर चली है, अगली बार सीधे तेरे ऊपर चलेगी व अन्जाम भुगतने के लिए तैयार रहना। कागज में नीचे नाम दीप चोरोडी, प्रदीप पहलवान, प्रिन्स डिडवाना लिखा था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
प्रधानमंत्री मोदी ने स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए ₹10,000 करोड़ के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी...
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है, परमाणु समझौता न होने पर भयावह परिणाम भुगतने की दी चेतावनी
Weather Update : 17 और 18 फरवरी को हो सकती है बारिश, मौसम में हो सकता है बदलाव 
सेंट्रल पार्क में गूंजे भोले बाबा के जयकारे, अनाथ आश्रम की बालिकाओं ने निकाली शिव रैली