मोडसिया गैंग का मुख्य सरगना मिन्टू मोडसिया गिरफ्तार

दिन दहाड़े व्यक्ति का अपहरण कर बंधक बनाकर, जान से मारने का मामला

मोडसिया गैंग का मुख्य सरगना मिन्टू मोडसिया गिरफ्तार

पिलानी में दिन दहाड़े व्यक्ति का अपहरण कर बंधक बनाकर, मारपीट कर, जान से मारने का भय दिखाकर प्लाट की नोटरी करवाने वाले मोडसिया गैंग का सरगना आरोपी मिन्टू मोडसिया पुत्र करण सिंह जाट निवासी सोरडा जदीद हरियाणा को दबोच लिया।

झुंझुनूं। पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.तेजपाल सिंह के सुपरविजन में पिलानी थानाधिकारी रणजीत सेवदा, सूरजगढ़ थानाधिकारी मुकेश कुमार, डीएसटी टीम एवं क्यूआरटी टीम ने अथक परिश्रम कर पिलानी में दिन दहाड़े व्यक्ति का अपहरण कर बंधक बनाकर, मारपीट कर, जान से मारने का भय दिखाकर प्लाट की नोटरी करवाने वाले मोडसिया गैंग का सरगना आरोपी मिन्टू मोडसिया पुत्र करण सिंह जाट निवासी सोरडा जदीद हरियाणा को दबोच लिया।

जानकारी अनुसार, 21 अप्रैल 2022 को बृजेश कुमार निवासी ढक्करवाला ने रिपोर्ट दी कि मोनू पीपली व मिन्टू मोडसिया, सकेन्द्र तथा सात-आठ अन्य बदमाश आये व उसके पिस्टल लगा दिया व उसे स्कार्पियों गाड़ी में डालकर उसके प्लाट के कागजात की नोटरी करवा ली आदि। घटना की सूचना मिलने पर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पीपली, लुहारू, बहल आदि में तलाश किया गया तो नवीन उर्फ मोनू को सतनाली से  पुलिस ने दबोच लिया व उसे न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया। इस मामले में कड़ी मशक्कत कर पुलिस ने बिन्टू उर्फ मिन्टू मोडसिया को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रो के अनुसार मोडासिया के नाम से यह स्वयं गैंग चलाता है व मुख्य सरगना भी यही है। इसके विरूद्ध राजस्थान व हरियाणा में हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी, भू-माफिया से सम्बन्धित करीब दर्जनो मामले अलग-अलग थानो पर दर्ज है। पुलिस गहनता से इसकी पुछताछ कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर जवाबी हमला: कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, कंधार में फ्यूल डिपो को भी बनाया निशाना अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर जवाबी हमला: कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, कंधार में फ्यूल डिपो को भी बनाया निशाना
पाकिस्तानी वायुसेना ने काबुल, कंधार और पक्तिया के नागरिक ठिकानों पर भीषण हवाई हमले किए हैं। अफगान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद...
शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव बढ़ा: सेंसेक्स, निफ्टी में दो प्रतिशत तक की गिरावट
जुमे की नमाज श्रद्धा के साथ अदा : सड़कों तक उमड़ी भीड़, प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट 
मुरलीपुरा में सामूहिक गणगौर पूजन 15 मार्च को, नवविवाहिताओं को मिलेगा नखराली गणगौर सम्मान
केरल में औद्योगिक क्रांति: एर्नाकुलम में 250 करोड़ की लागत से नया लॉजिस्टिक पार्क स्थापित, आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में भी मिलेगा लाभ
जयपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’: ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 281 आरोपी गिरफ्तार
फर्जी ताइक्वांडो प्रमाणपत्र से शिक्षक भर्ती में घोटाले का खुलासा, 20 आरोपी गिरफ्तार