जोधपुर: महिला पटवारी 1 लाख रुपए रिश्वत लेते ट्रैप, खदान की मौका रिपोर्ट तैयार करने के एवज में मांगी घूस

जोधपुर: महिला पटवारी 1 लाख रुपए रिश्वत लेते ट्रैप, खदान की मौका रिपोर्ट तैयार करने के एवज में मांगी घूस

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जालोर इकाई ने गुरुवार को जोधपुर में एक महिला पटवारी को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने परिवादी से उसकी खदानों की लीज के स्थानांतरण के लिए मौका रिपोर्ट तैयार करने की एवज में रिश्वत मांगी थी।

जोधपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जालोर इकाई ने गुरुवार को जोधपुर में एक महिला पटवारी को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी ने ब्यूरो की जालोर इकाई को शिकायत दी कि उसकी खदानों की लीज के स्थानांतरण के लिए मौका रिपोर्ट तैयार करने की एवज में मंडोर तहसील के केरू हलके की पटवारी सीमा शर्मा उससे एक लाख रुपए की रिश्वत मांगकर उसे परेशान कर रही है।

न्होंने बताया कि सत्यापन कराने पर शिकायत की पुष्टि हो गई। इस पर ब्यूरो की जालोर इकाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के नेतृत्व में गठित दल ने जाल बिछाकर जोधपुर में सीमा शर्मा को परिवादी से 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। सीमा शर्मा के निवास और अन्य ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

शिक्षा ही वंचितों के उत्थान की बुनियाद : विश्वविद्यालय छात्रों को सार्वजनिक जीवन और राजनीति को गहराई से समझने के लिए करेंगे प्रोत्साहित, गोयल ने कहा- अगले 25 साल विकसित भारत के लिए होंगे निर्णायक युग शिक्षा ही वंचितों के उत्थान की बुनियाद : विश्वविद्यालय छात्रों को सार्वजनिक जीवन और राजनीति को गहराई से समझने के लिए करेंगे प्रोत्साहित, गोयल ने कहा- अगले 25 साल विकसित भारत के लिए होंगे निर्णायक युग
शासन और सार्वजनिक सेवा को सीधे समझ सकें, और यह भी कि वे एक दिन इसे और भी बेहतर कैसे...
नागरिक-पुलिस सहयोग : निजी हाई स्कूल में 'सेल्फ-डिफेंस और कम्युनिटी पुलिसिंग' पर हुआ प्रभावशाली सत्र; विद्यार्थियों ने भूमिका अभिनय से दिया जन सहभागिता का संदेश
देश सेवा को समर्पित : राजस्थान गृह रक्षा का 63वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न,जयपुर में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम
कांग्रेस की दिल्ली में महारैली की तैयारियों को लेकर बैठक : डोटासरा ने दिए नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश, राजस्थान से 50 हजार लोग होंगे शामिल
हवाई यात्रा के अभूतपूर्व संकट की जिम्मेदारी ले सरकार : यह संकट सरकार के एकाधिकार की नीति का पहला नमूना, शशिकांत सेंथिल ने कहा- सरकार जारी करे श्वेत-पत्र 
राजस्थान को देश का माइनिंग हब बनाने में प्रवासी राजस्थानियों की प्रमुख भूमिका, निवेश और सहभागिता में सक्रिय भागीदारी
जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल के दूसरे संस्करण का आगाज : पद्मनाभ सिंह के सहयोग से तैयार किया गया फेस्टिवल, कला, हस्तशिल्प, खानपान और संवाद की अनूठी श्रृंखला प्रस्तुत