आत्मा से बात करवाने का झांसा देकर 45 लाख रुपए ऐंठने का आरोपी दस्तयाब

आत्मा से बात करवाने का झांसा देकर 45 लाख रुपए ऐंठने का आरोपी दस्तयाब

एक महिला को आत्मा से बात करवाने का झांसा देकर अलग-अलग किश्तों में करीब 45 लाख रुपए ऐंठने के फरार आरोपी को प्रतापनगर पुलिस ने अब दस्तयाब कर लिया।

जोधपुर। एक महिला को आत्मा से बात करवाने का झांसा देकर अलग-अलग किश्तों में करीब 45 लाख रुपए ऐंठने के फरार आरोपी को प्रतापनगर पुलिस ने अब दस्तयाब कर लिया। मामला करीब दो माह पहले दर्ज हुआ था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि देवी रोड चांदना भाखर निवासी नसरीन बानो पत्नी रज्जूद्दीन की तरफ से गत पांच अप्रैल को मामला दर्ज कराया गया था। इसमें बताया कि वह चिकित्सा विभाग हाउसिंग बोर्ड सैटेलाइट अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उसके पति का इंतकाल वर्ष 2017 में हो गया था। उसके कोई संतान भी नहीं है। उसकी शादी नागौर जिले के रोल थानान्तर्गत रोल नाडी चौडा में हुई थी। पति के इंतकाल के बाद अपने पिता के घर रहने लगी। रोल गांव का ही रहने वाला और रिश्ते में लगने वाली ननद का लडक़े का उसके ससुराल में पति के पास आना जाना था। वह घर आकर वो धर्म की बातें करता था। इसलिए वह उसकी बहुत इज्जत करती थी। पति के इंतकाल होने के बाद उसकी पति की जगह नौकरी लग गई थी।

इस कारण वह जोधपुर में रहने लगी। इस दौरान उसका फोन भी आता रहता था और उसका हाल-चाल जानता था। फिर वह जोधपुर में खेतानाड़ी क्षेत्र में आकर रहने लगा। एक दिन उसने फोन पर बताया कि वह बहुत नेक काम करता है और आत्मा (रूह) के जरिये गरीबों की मदद करता है। एक आत्मा है जो उससे फोन पर बात करती है और वह उसे बताती है कि किस जगह पर पैसे खर्च करने है। अगर तुम चाहो तो तुम भी इस नेक काम का हिस्सा बन सकती हो। तुम्हारे पास अल्लाह का दिया बहुत कुछ है। ऐसा काम करोगी तो तुम्हारे पति की रूह (आत्मा) को सवाब (पुण्य) मिलेगा। उस दौरान वह उसकी बातों में आ गई और उसने 21 हजार रुपए दे दिए। यह घटना दिसंबर 2020 की थी।

किश्तों में दिए रुपए वह बार-बार रुपए लेने लगा। उसने कहा कि नेक रूह ने तुम्हारे 21 हजार रुपए कबूल कर लिए हैं और अब तुम्हें हर महीने 21 हजार रुपए देने होंगे। कुछ महीनो तक उसने प्रतिमाह यह राशि दी। फिर उसने कहा कि खर्चा बढ़ गया है और मैं तुम्हारी बात रूह (आत्मा) से करवा देता हूं तो उसने अपने फोन से ही रूह से बात करवाई। उसे पता नहीं चला कि सामने फोन पर कौन था। फोन पर बात करने वाली रूह ने उसे कहा कि तेरे पास पैसों की कोई कमी नहीं है, अल्लाह तुझे और खूब देगा। इसलिए जब भी वह कहे उसे पैसे दे देना। आरोपी ने बाद में उसे डराना धमकाना शुरू कर दिया और लगभग 45 लाख पिछले तीन- चार सालों में ऐंठ लिए। पीड़िता ने आरोपी के विदेश भागने की आशंका में पुलिस में केस दर्ज करवाया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को अब दस्तयाब किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बाबा साहब को नमन करते हुए नोएडा घटना पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने...
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान : रिपोर्ट
बदमाश ने गर्भवती महिला के अलावा एक और महिला के साथ की थी छेड़छाड़, ग्वालियर टीम रवाना
आईपीएल-2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ, सनराइजर्स हैदराबाद 57 रन से जीती
उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार का करेंगे लोकार्पण, डाट काली मंदिर में की पूजा