ट्रैक्टर से टकराने के बाद निजी बस पलटी 25 से ज्यादा घायल
13 लोगों को भेजा जोधपुर, बाकी का बालेसर अस्पताल में उपचार
शहर के निकट 54 मील शेखाला- फलोदी फांटा के बीच में सुबह एक निजी बस टे्रक्टर से टकराने के बाद पलटी खा गई। हादसे में बस में बैठी सवारियों में कोहराम मच गया। इसमें 25 से ज्यादा सवारियां घायल हो गई।
जोधपुर। शहर के निकट 54 मील शेखाला- फलोदी फांटा के बीच में आज सुबह एक निजी बस टे्रक्टर से टकराने के बाद पलटी खा गई। हादसे में बस में बैठी सवारियों में कोहराम मच गया। इसमें 25 से ज्यादा सवारियां घायल हो गई। सभी को उपचार के लिए बालेसर और जोधपुर के अस्पतालों में लाकर भर्ती कराया गया है। यह बस मोहनगढ़ से जोधपुर के बीच चलती है। सुबह रवाना हुई थी। 13 लोगों को जोधपुर रैफर किया गया है। जिसमें एक सवार की हालत गंभीर होना बताया गया है। शेष जख्मी हुए है। घटना के बाद बालेसर पुलिस वहां पर पहुंची।
थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मोहनगढ़ जैसलमेर से जोधपुर के बीच चलने वाली निजी बस आज सुबह पौने दस यहां 54 मील शेखाला- फलोदी फांटा के बीच पहुंची थी कि वह अपने से आगे चल रहे एक टे्रक्टर से टकाराने के बाद पलटी खा गई। बस में बैठे सवारियां घायल हो गई। बस में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना मिलने पर वहां आई और घायलों को तत्काल उपचार के लिए एबुंलैंस और अन्य साधनों से पहले बालेसर चिकित्सालय भेजा गया। बाद में कुछ लोगों को जोधपुर रैफर कर दिया गया।
थानाधिकारी देवेंद्रसिंह के अनुसार इसमें किसी की मृत्यु नहीं हुई है। एक सवारी को ज्यादा चोटें लगी है। जिसका भी जोधपुर में उपचार चल रहा है। इधर एक्सीडेंट की सूचना के साथ ही जोधपुर में मथुरादास माथुर अस्पताल में चिकित्सकीय प्रबंधन अलर्ट हो गया। तत्काल घायलों का उपचार आरंभ किया गया। 13 लोगों को जोधपुर रैफर किय गया है। इसमें 25 से ज्यादा सवारियां चोटिल हुई है।

Comment List