जोधपुर के जालोरी गेट चौराहे से दंगे की ग्राउंड रिपोर्ट: ईद की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग हुए जमा, उपद्रवियों की भीड़ ने पहले की नारेबाजी, फिर की जमकर तोड़फोड़

बाई जी के तालाब क्षेत्र में भी कुछ लोगों की और से तेजाब फेंकने की बात सामने आई है। लेकिन इस घटना की पुष्टि नहीं हो पाई है ।

जोधपुर के जालोरी गेट चौराहे से दंगे की ग्राउंड रिपोर्ट:  ईद की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग हुए जमा, उपद्रवियों की भीड़ ने पहले की नारेबाजी, फिर की जमकर तोड़फोड़
शहर के भीतरी क्षेत्र में एक दुकान को एक विशेष समुदाय के लोगो ने लूट लिया और उसके बाद लोगों ने वहां पर एक बाइक को जला दिया।

जोधपुर। जालोरी गेट पर बीती रात झंडे लगाने की बात को लेकर गहराया विवाद मंगलवार की सुबह और ज्यादा बढ़ गया । ईद की नमाज के बाद यहां बड़ी संख्या में लोग जालोरी गेट चौराहे पर जमा हुए । उसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बताया गया है कि जालोरी गेट चौराहे पर ध्वजा को लेकर फिर विवाद गहराया। जोधपुर में दंगाइयों की भीड़ ने जमकर उपद्रव मचाया। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए उस झंडे को हटाकर वहां पर तिरंगा फहरा दिया । इससे पहले उपद्रवियों की भीड़ ने जालोरी गेट चौराहे पर जमकर नारेबाजी की और बाद में वह शहर के भीतरी  क्षेत्र में घुस गए। जहां उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की । इस पूरे घटनाक्रम में 30 से ज्यादा गाड़ियों के कांच तोड़कर उनको नुकसान पहुंचाया गया है।  साथ ही एक 7 वर्षीय बालिका की पांव पर भी लकड़ी मारने से उसे गंभीर रूप से घायल किया गया है। पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही है । माहौल हालांकि नियंत्रण में है लेकिन स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।  बाई जी के तालाब क्षेत्र में भी कुछ लोगों की और से तेजाब फेंकने की बात सामने आई है। लेकिन इस घटना की पुष्टि नहीं हो पाई है ।

शहर के भीतरी क्षेत्र में एक दुकान को एक विशेष समुदाय के लोगो ने लूट लिया और उसके बाद लोगों ने वहां पर एक बाइक को जला दिया।  कई घरो को भी नुकसान पहुंचाने की जानकारी मिली है।  इस पूरे घटनाक्रम में लगभग 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं । पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है और इस घटना क्रम पर नज़र बनाए हुए हैं । पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा ।उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें। हालांकि स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनाव अभी भी कायम है।

 

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित