आसमान में गूंजा वायुसेना का पराक्रम, नौ हॉक विमानों ने तिरंगे सहित कई फॉर्मेशन बनाकर दिखाई उड़ान की सटीकता

सुखोई-30, तेजस व प्रचंड ने बढ़ाया रोमांच

आसमान में गूंजा वायुसेना का पराक्रम, नौ हॉक विमानों ने तिरंगे सहित कई फॉर्मेशन बनाकर दिखाई उड़ान की सटीकता
जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर गुरुवार सुबह से ही आसमान में भारतीय वायुसेना के शौर्य, साहस और अद्भुत विमानन कौशल का नजारा देखने को मिला।

जोधपुर। जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर गुरुवार सुबह से ही आसमान में भारतीय वायुसेना के शौर्य, साहस और अद्भुत विमानन कौशल का नजारा देखने को मिला। वायु अभ्यास के दौरान आयोजित तरंग शक्ति भव्य एयर शो में सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के नौ हॉक विमानों, सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन दल व लड़ाकू विमानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। विमानों की गड़गड़ाहट और आसमान में बनती आकर्षक आकृतियों ने हर किसी का ध्यान खींचा। सुखोई-30 व स्वदेशी तेजस की निचली उड़ानों ने भी रोमांच को चरम पर पहुंचा दिया।

सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने करीब 25 मिनट के प्रदर्शन में अपने बेजोड़ कौशल का परिचय दिया। पहले चरण में नौ विमानों ने एक साथ उड़ान भरते हुए तिरंगा, डायमंड और वाई सहित विभिन्न फॉर्मेशन बनाए। आसमान में विमानों की एकसाथ सटीक चाल और तालमेल देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। प्रदर्शन के दूसरे चरण में टीम छोटी टुकड़ियों में बंट गई। इसके बाद विमानों ने जमीन के करीब उड़ान भरते हुए जोखिम भरे करतब दिखाए। पायलटों के अद्वितीय साहस, अनुशासन और पेशेवर दक्षता ने भारतीय वायुसेना की क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

सूर्यकिरण के साथ सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन दल ने भी आसमान में शानदार करतब दिखाए। स्वदेशी उन्नत हल्के हेलीकॉप्टरों के तालमेल और नियंत्रित उड़ान ने दर्शकों को प्रभावित किया। सारंग टीम के गठन की शुरूआत वर्ष 2003 में हुई थी, जब स्वदेशी हेलीकॉप्टरों को वायुसेना में शामिल किया जा रहा था। टीम के कमांडिंग अधिकारी व दल प्रमुख अभिजीत ने कहा कि सारंग दल भारतीय वायुसेना का ब्रांड एंबेसडर है।

सुखोई, तेजस व प्रचंड ने बढ़ाया रोमांच :

Read More 'वैलिएंट विंग्स' स्क्वाड्रन की मारक क्षमता का प्रदर्शन, अपाचे हेलिकॉप्टर ने हवा में मार गिराया 'बंशी जेट 40+' मानव रहित ड्रोन

एयर शो में सुखोई-30 एमकेआई, स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस व प्रचंड लड़ाकू हेलीकॉप्टर ने भी अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। वायुसेना, थलसेना और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ पूर्व सैनिकों, विद्यार्थियों और शहर के गण्यमान्य नागरिकों ने इस आयोजन को देखा। राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स और विद्यार्थियों को तेजस, सुखोई, राफेल सहित वि•िान्न लड़ाकू विमानों को करीब से देखने का अवसर मिला।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रशांत महासागर में मजबूत हो रहे अल नीनो का असर, मैदानों में होने वाली गर्मी पहाड़ चढ़कर हिमालयी देश नेपाल और भूटान तक पहुंच रही प्रशांत महासागर में मजबूत हो रहे अल नीनो का असर, मैदानों में होने वाली गर्मी पहाड़ चढ़कर हिमालयी देश नेपाल और भूटान तक पहुंच रही
प्रशांत महासागर में अल नीनो मजबूत होने से दक्षिण एशिया में भीषण गर्मी का खतरा बढ़ गया है। नई दिल्ली...
नए पद पर ज्वॉइनिंग नहीं की तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई, स्थानांतरण होने के बावजूद जेडीए से कार्यमुक्त नहीं 
विश्वेंद्र सिंह ने फिर उठाए प्रदेश नेतृत्व पर सवाल, बोले-स्वाभिमानी लोगों का पार्टी में दम घुट रहा
त्योहारों पर रेलवे की सौगात : अयोध्या से साबरमती और साबरमती से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, जयपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
सप्ताह के आखिरी दिन हरे निशान में खुला बाजार: सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछला, आईटी कंपनियों में लिवाली का जोर
ट्रम्प ने दिया झटका: कई भारतीय कंपनियों पर अमेरिका की सख्ती, ग्रीन कार्ड के लिए स्पॉन्सर करती हैं कंपनियां
कल से बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद : अब बारिश के बाद बढ़ेगी सर्दी, पिलानी में पारा 39.7 डिग्री