ट्रम्प ने दिया झटका: कई भारतीय कंपनियों पर अमेरिका की सख्ती, ग्रीन कार्ड के लिए स्पॉन्सर करती हैं कंपनियां

ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप प्रक्रिया पर बड़ा असर

ट्रम्प ने दिया झटका: कई भारतीय कंपनियों पर अमेरिका की सख्ती, ग्रीन कार्ड के लिए स्पॉन्सर करती हैं कंपनियां
अमेरिका ने नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए इंफोसिस, विप्रो, टीसीएस, एचसीएल और कैपजेमिनी जैसी प्रमुख आईटी कंपनियों को अपने परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन (PERM) प्रोग्राम से सस्पेंड कर दिया है। माइक्रोसॉफ्ट पर भी इस व्यवस्था का सबसे अधिक दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप लगे हैं, जिससे ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप प्रक्रिया पर बड़ा असर पड़ेगा।

नई दिल्ली। अमेरिका ने भारतीय कंपनियों सहित कई बड़ी आईटी कंपनियों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अमेरिकी श्रम विभाग ने इन्हें ग्रीन कार्ड से जुड़े परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम से सस्पेंड कर दिया है। इनमें इंफोसिस, टाटा, विप्रो, एचसीएल और कैपजेमिनी जैसी कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट को भी इस कार्यक्रम से सस्पेंड किया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने इन कंपनियों पर ग्रीन कार्ड प्रोग्राम का दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। 

अमेरिका में स्थाई नौकरी के आधार पर ग्रीन कार्ड लेने की प्रक्रिया में परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम अहम भूमिका निभाता है। इसके तहत अमेरिकी श्रम विभाग से मंजूरी मिलने के बाद कोई भी कंपनी किसी विदेशी कर्मचारी को अमेरिका में ग्रीन कार्ड के लिए स्पॉन्सर कर सकती है। कंपनी को यह बताना होता है कि संबंधित पद के लिए योग्य अमेरिकी कर्मचारी उपलब्ध नहीं है। इसके बाद विदेशी कर्मचारी को ग्रीन कार्ड मिलने की प्रक्रिया आसान हो जाती है। अमेरिकी श्रम मंत्री कीथ सोंडरलिंग ने इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन बड़ी कंपनियों पर पर्म व्यवस्था के दुरुपयोग के आरोप हैं। सोंडरलिंग ने कहा कि अमेरिका में इस व्यवस्था का दुरुपयोग माइक्रोसॉफ्ट से ज्यादा किसी और कंपनी ने नहीं किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव   इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव  
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल दर्ज। चांदी 3,400...
ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का मामला : विद्याधर नगर में हड़पे 6 लाख रुपए, साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत
जीएसटी सुधारों से निवेश को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री- स्वस्थ परिवार और सुगम कारोबार से समृद्ध राजस्थान का लक्ष्य
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, पुलिस ने लिखी DMRC को चिट्ठी
कुएं में गिरने से पिता-पुत्र की मौत : पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा, जानें पूरा मामला
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे सुधरा, आरबीआई की सक्रियता और वैश्विक नरमी से मिली मजबूती
उत्तर पश्चिम रेलवे :  यात्री आय में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 6 माह में 9.97 करोड़ यात्रियों ने किया सफर