‘सचिव जी’ जितेंद्र कुमार पहुंचे जयपुर, मंडावा में शुरू होगी नई फिल्म की शूटिंग

'टेढ़ी हैं पर मेरी हैं' फिल्म की राजस्थान में शूटिंग शुरू

‘सचिव जी’ जितेंद्र कुमार पहुंचे जयपुर, मंडावा में शुरू होगी नई फिल्म की शूटिंग
'पंचायत' वेब सीरीज फेम अभिनेता जितेंद्र कुमार आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'टेढ़ी हैं पर मेरी हैं' की शूटिंग के लिए जयपुर पहुंचे। मंडावा के डेजर्ट रिसॉर्ट में फिल्म के मुहूर्त शॉट के साथ 45 दिनों का शेड्यूल शुरू होगा। रेमो डिसूज़ा द्वारा प्रस्तुत और जयेश प्रधान निर्देशित इस फिल्म में आरजे महवश भी मुख्य भूमिका में हैं।

जयपुर। वेब सीरीज ‘पंचायत’ में सचिव जी के किरदार से लोकप्रिय हुए अभिनेता जितेंद्र कुमार गुरुवार सुबह मुंबई से जयपुर पहुंचे। जयपुर एयरपोर्ट पर साधारण अंदाज में नजर आए जितेंद्र को प्रशंसकों ने पहचान लिया और उनके साथ तस्वीरें लीं। इसके बाद वह सड़क मार्ग से मंडावा के लिए रवाना हो गए। जितेंद्र यहां अपनी आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘टेढ़ी हैं पर मेरी हैं’ की शूटिंग करेंगे।

फिल्म का मुहूर्त शूट मंडावा के एक डेजर्ट रिसॉर्ट में होगा। इसके साथ राजस्थान में करीब 45 दिन का शूटिंग शेड्यूल शुरू होने की जानकारी है। फिल्म में जितेंद्र के साथ अभिनेत्री और रेडियो जॉकी महवश मुख्य भूमिका में हैं। दोनों गुलाब और नगमा के किरदार निभाएंगे। फिल्म रिश्तों और प्रेम की कहानी को हास्य और भावनात्मक अंदाज में पेश करेगी।

रेमो डिसूजा फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं, जबकि जयेश प्रधान निर्देशन कर रहे हैं। जितेंद्र ‘कोटा फैक्ट्री’ और ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में भी नजर आ चुके हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

जापान में सजा राजस्थान का रंग, टोक्यो में राजस्थान पर्यटन पवेलियन का उद्घाटन जापान में सजा राजस्थान का रंग, टोक्यो में राजस्थान पर्यटन पवेलियन का उद्घाटन
टूरिज्म एक्सपो जापान 2026 में राजस्थान पर्यटन ने प्रदेश की विरासत, संस्कृति, कला और पर्यटन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर...
ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में नौ लोगों की मौत, PM Modi ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा
Weather Update : मानसून की विदाई के बीच राजस्थान में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, बाड़मेर में पारा 42.4 डिग्री
जर्जर भवन में 42 से अधिक विद्यार्थी पढ़ने को मजबूर
महापौर की कुर्सी के लिए कल होगा मतदान, पार्षदों को लाने होंगे तीन दस्तावेज
छिंदवाड़ा: गुस्साए हाथी ने मचाया उत्पात, बुजुर्ग किसान को सूंड से पटककर किया घायल ; ग्रामीणों में दहशत
अजमेर नगर निगम की नई मेयर अनामिका शर्मा और डिप्टी मेयर हेमंत शुक्ला ने किया पदभार ग्रहण, कहा- सभी 80 पार्षदों को साथ लेकर करेंगे शहर का विकास