पंचायत चुनाव का आगाज : पहले चरण में 22 अक्टूबर को मतदान, 13 अक्टूबर तक नामांकन, 14 को जांच और 15 अक्टूबर को नाम वापसी

सड़क, पानी, बिजली, रोजगार, कृषि और स्थानीय विकास के मुद्दे प्रमुख

पंचायत चुनाव का आगाज : पहले चरण में 22 अक्टूबर को मतदान, 13 अक्टूबर तक नामांकन, 14 को जांच और 15 अक्टूबर को नाम वापसी
राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू। प्रत्याशी 13 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 14 अक्टूबर को जांच और 15 अक्टूबर तक नाम वापसी। प्रथम चरण का मतदान 22 अक्टूबर को।

जयपुर। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के प्रथम चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही, गुरुवार से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। प्रत्याशी 13 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा करा सकेंगे। नामांकन पत्रों की 14 अक्टूबर को संवीक्षा होगी। 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद, प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और पहले चरण के मुकाबले की तस्वीर साफ  हो जाएगी। प्रथम चरण के लिए 22 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। भाजपा कांग्रेस के अलावा आरएलपी, आम आदमी पार्टी, वाम दल और अन्य दलों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में उतरेंगे। टिकट वितरण के बाद स्थानीय स्तर पर असंतोष और बागी प्रत्याशियों की स्थिति भी सामने आएगी। पंचायत चुनाव में सड़क, पानी, बिजली, रोजगार, कृषि और स्थानीय विकास के मुद्दे प्रमुख रहेंगे।

जागरूकता अभियान तेज, 10 को प्रत्याशी प्रबोधन :

आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता जागरूकता गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने 10 अक्टूबर को पंचायत समिति स्तर पर प्रत्याशी प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। इनमें नामांकन प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, सावधानियों और नामांकन पत्र निरस्त होने की परिस्थितियों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने पंचायत समिति क्षेत्रों में एक शाम लोकतंत्र के नाम, एक पेड़ लोकतंत्र के नाम, एक दीप लोकतंत्र के नाम और एक खेल लोकतंत्र के नाम सहित नुक्कड़ नाटक, चुनाव चौपाल, युवा व महिला मतदाता संवाद आयोजित करने के निर्देश दिए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रशांत महासागर में मजबूत हो रहे अल नीनो का असर, मैदानों में होने वाली गर्मी पहाड़ चढ़कर हिमालयी देश नेपाल और भूटान तक पहुंच रही प्रशांत महासागर में मजबूत हो रहे अल नीनो का असर, मैदानों में होने वाली गर्मी पहाड़ चढ़कर हिमालयी देश नेपाल और भूटान तक पहुंच रही
प्रशांत महासागर में अल नीनो मजबूत होने से दक्षिण एशिया में भीषण गर्मी का खतरा बढ़ गया है। नई दिल्ली...
नए पद पर ज्वॉइनिंग नहीं की तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई, स्थानांतरण होने के बावजूद जेडीए से कार्यमुक्त नहीं 
विश्वेंद्र सिंह ने फिर उठाए प्रदेश नेतृत्व पर सवाल, बोले-स्वाभिमानी लोगों का पार्टी में दम घुट रहा
त्योहारों पर रेलवे की सौगात : अयोध्या से साबरमती और साबरमती से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, जयपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
सप्ताह के आखिरी दिन हरे निशान में खुला बाजार: सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछला, आईटी कंपनियों में लिवाली का जोर
ट्रम्प ने दिया झटका: कई भारतीय कंपनियों पर अमेरिका की सख्ती, ग्रीन कार्ड के लिए स्पॉन्सर करती हैं कंपनियां
कल से बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद : अब बारिश के बाद बढ़ेगी सर्दी, पिलानी में पारा 39.7 डिग्री