सीमेंट फैक्ट्री से जहरीला प्रदूषण : पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर गंभीर खतरा, जांच के लिए कमेटी गठित

आसपास के क्षेत्र का भूजल प्रदूषित

सीमेंट फैक्ट्री से जहरीला प्रदूषण : पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर गंभीर खतरा, जांच के लिए कमेटी गठित

राजस्थान हाईकोर्ट ने सिरोही जिले में संचालित एक सीमेंट फैक्ट्री से कथित रूप से फैल रहे खतरनाक प्रदूषण के मामले में गंभीर चिंता जताते हुए इसे आमजन के जीवन से जुड़ा अत्यंत गंड्टाीर मामला मानते हुए विस्तृत जांच के लिए कमेटी गठित करने के आदेश दिए।

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने सिरोही जिले में संचालित एक सीमेंट फैक्ट्री से कथित रूप से फैल रहे खतरनाक प्रदूषण के मामले में गंभीर चिंता जताते हुए इसे आमजन के जीवन से जुड़ा अत्यंत गंड्टाीर मामला मानते हुए विस्तृत जांच के लिए कमेटी गठित करने के आदेश दिए हैं। जस्टिस विनीत कुमार माथुर व जस्टिस चन्द्रशेखर शर्मा की खंडपीठ के समक्ष हरिसिंह सोढा की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता डीएस जसोल व राजेश परिहार ने फैक्ट्री की ओर से जहरीला व खतरनाक अपशिष्ट को लेकर याचिका में आरोप लगाया। आरोप लगाया, कि फैक्ट्री परिसर में खतरनाक अपशिष्ट (हैजार्डस वेस्ट) का गलत तरीके से निस्तारण किया जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र का भूजल प्रदूषित हो गया है।

कोर्ट ने पहले ही मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेषज्ञों की टीम से निरीक्षण करवाने के निर्देश दिए थे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में सामने आया, कि फैक्ट्री के आसपास का भूजल गंभीर रूप से दूषित हो चुका है और यह प्रदूषण लगातार फैल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार पानी का रंग बदलकर गहरे भूरे और पीले रंग का हो गया है, जो खतरनाक रासायनिक तत्वों की मौजूदगी की ओर संकेत करता है। इसके साथ ही य्आशंका जताई कि आगामी मानसून में यह प्रदूषण पास की बनास नदी तक पहुंच सकता है, जिससे पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन