गुरु पुष्य नक्षत्र पर 150 करोड़ का बरसा धन

लोगों की जमकर की खरीदारी : वाहन, बर्तन, सर्राफा, इलेक्ट्रॉनिक बाजार में जमकर हुई बिक्री

गुरु पुष्य नक्षत्र पर 150 करोड़ का बरसा धन
व्यापार महासंघ के महा सचिव ने बताया कि पुष्य नक्षत्र पर 150 करोड़ के कारोबार का होने का अनुमान है।

कोटा। शहर में गुरु पुष्य नक्षत्र पर गुरुवार को बाजारों में खासी रौनक रही। गुरु पुष्य नक्षत्र पर सार्राफा बाजार, बर्तन बाजार, इलेक्ट्रॉनिक बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की।  पुष्य नक्षत्र होने से बाजारों में खासी रौनक रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। व्यापारियों के लिए यह दिवाली से पहले मिनी धनतेरस बनकर आई। आॅटो मोबाइल क्षेत्र  में तो रात तक वाहनों की खरीदारी होती रही। पूरे दिन में करीब 150 करोड़ का कारोबार हुआ। वहीं बाजारों में आॅफर्स की धूम मची हुई है। व्यापार महासंघ के महा सचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि पुष्य नक्षत्र पर 150 करोड़ के कारोबार का होने का अनुमान है। शहर में करीब 100 से अधिक फोर व्हीलर वाहन बिके। करीब 40 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है। वहीं टू व्हीलर वाहन के मैनेजर एस के जांगिड ने बताया कि करीब 200 से अधिक वाहन बिके   25 से 30 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। वहीं ज्वैलरी में इस बार भाव तेज होने से 30 करोड़ के कारोबार होने का अनुमान है। वहीं कपड़ा बाजार में 5 से 7 करोड़, इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में 10 करोड़ का कारोबार हुआ। इसके अलावा बर्तन में 2 से 3 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। वहीं रियल एस्टेट, साड़ी, फर्नीचर मार्केट में 30 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। 

सर्राफा बाजार में रही ग्राहकों की भीड़ 
गुरु पुष्य नक्षण पर लोगों ने शगुन के रूप में सोना चांदी खरीदा।  सर्राफा बाजार में लोगों भीड़ रही लेकिन सोना चांदी के भाव तेज होने से लोगों ने शगुन के रूप में ही छोटे बड़े आइटम खरीदे।  गुरु पुष्य नक्षत्र धनतेरस और दीपावली के लिए सर्राफा व्यापारियों ने बंगाल के कारीगरों को बुलाकर गहने तैयार कराए है।  ज्वैलर्स को उम्मीद है कि दिवाली पर लोग शगुन के लिए ही सही कुछ ना कुछ आइटम अवश्य खरीदेंगे।  इसीलिए नए-नए डिजाइन के साथ बाजार कई आइटम उतारे है। सर्राफा व्यवसायी दीपक सोनी ने बताया कि  दीपावली के दौरान चांदी के नोट, चांदी के सिक्के, प्योर गोल्ड प्लेटेट फ्रेम कस्टमर ज्यादा पसंद कर रहे हैं। एमरोल्ड की चांदी की मर्ू्तियां भी गिफ्ट के तौर पर देने के लिए लोग घर ले जाते हैं। कुछ खास लोगों को देने के लिए सोने के आइटम जैसे रिंग, चैन, हार की भी कुछ लोग डिमांड करते हैं।

बर्तन, कपड़े इलेक्ट्रॉनिक्स के समानों की हुई जमकर बिक्री
गुरु पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त पर लोगों ने धनतेरस से पहले जमकर खरीदारी की। बड़े सामानों के साथ बर्तन, कपड़े व इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में भी भीड़ रही। दीपावली के लिए लोगों ने  पुष्य नक्षत्र पर जमकर खरीदारी की। शहर के सर्राफा बाजार, इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार, गुमानपुरा बाजार बर्तन बाजार में खासी भीड़ रही। 

वाहनों की दी डिलेवरी
पुष्य नक्षत्र पर दो पहिया व चौपहिया वाहनों की डिलेवरी दी गई। लोगों ने शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना कर वाहनों की डिलेवरी ली। साथ मंदिरों में वाहनों की पूजा कराने वालों की भीड़ रही। शहर के ओटो मोबाइल मार्केट में खासी भीड़ रही। लोग अपने परिवार के साथ वाहन की डिलेवरी लेने पहुंचे। 

Read More वार्ड 87 में मतदान के दौरान हंगामा, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे

कस्टमर्स ने बदला खरीदारी का ट्रेंड
बाजार में खरीदारी करने आई  कस्टमर विजय लक्ष्मी पारेता ने बताया कि पुष्य नक्षत्र पर बाजार में जाकर मोल भाव कर सामान खरीदने अनुभूति अलग ही है। होम एप्लासेंस के साथ मिलने वाले गिफ्ट पुष्य नक्षत्र, दीपावली और धनतेरस पर ही मिलते है। इसलिए इन दिनों में जरूरी सामान खरीदते हंै। एक के साथ एक फ्री के आॅफर से बाजार भरा पड़ा है। पुराना दो, नया ले जाओ की आॅफर महिलाओं को ज्यादा आकर्षित करती है। ।  

Read More 23 में से भाजपा ने छह, तो कांग्रेस ने चार बोर्ड रिपीट किए

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस