निगम में कई दिन से बंद है लिफ्ट, ऊपर चढ़ने में लोग हो रहे हैं परेशान

महिलाओं व बुजुर्गों को ऊपरी मंजिल पर जाने में हो रही परेशानी

निगम में कई दिन से बंद है लिफ्ट, ऊपर चढ़ने में लोग हो रहे हैं परेशान

अधिकारियों का आदेश मिलते ही लिफ्ट को फिर से चालू कर दिया जाएगा।

कोटा। आमजन से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण विभाग के सरकारी कार्यालय नगर निगम में पिछले कई दिन से एक लिफ्ट बंद पड़ी हुई है। जिससे निगम कार्यालय आने वालों  विशेष रूप से बुजुर्ग, महिलाओं व दिव्यांगों को ऊपरी मंजिल पर काम के लिए जाने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम के बी व सी ब्लॉक में कोटा उत्तर नगर निगम के कार्यालय संचालित है। निगम कार्यालय तीन मंजिला है। जिससे ऊपर की मंजिल पर बने अनुभागों में जाने के लिए सीढ़ियों के अलावा लिफ्ट भी लगी हुई है। लेकिन हालत यह है कि यह लिफ्ट पिछले कई दिन से बंद है। लिफ्ट के गेट पर एक नोटिस चस्पा है जिस पर लिखा है लिफ्ट अंडर मेंटेनेंस। ऐसे में नगर निगम की दूसरी  व तीसरी मंजिल पर स्थित डे एनयूएलएम अनुभाग में जाने वाली महिलाओं को सीढ़ियों का उपयोग करना पड़ रहा है। वहीं तीसरी मंजिल पर स्थित कई  अनुभागों के अलावा जेरोक्स मशीन भी तीसरी मंजिल पर ही लगी हुई है।ऐसे में यदि किसीको जेरोक्स करवाने तीसरी मंजिल पर जाना है तो पहले तो लोग कई बार सोचते हैं कि कैसे जाएं। यदि जाना भीपड़ता है तो उनकीसांसे फूल रही है। वहीं आमजन ही नहीं नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी दिन में कई बार दूसरी व तीसरी मंजिल से ऊपर नीचे आना जना पड़ जाए तो उनकी हालत खराब हो रही है। 

पानी के कैम्पर व निर्माण सामग्री भी लिफ्ट से
जानकारों के अनुसार नगर निगम में लिफ्ट लोगों की सुविधा के लिए लगाई गई है। लेकिन हालत यह है कि निगम में पानी के कैम्पर भी लोग लिफ्ट से लेकर ही चढ़ रहे है। इतना ही नहीं वर्तमान में निगम कार्यालय में कई जगह पर निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में निर्माण सामग्री ईंट, बजरी व सीमेंट के कट्टे तक लिफ्ट से ही लेकर जा रहे है। कई बार मजदूर व अन्य लोगों को लिफ्ट चलाना नहीं आने से उनके द्वारा बार-बार बटन दबाने से भी लिफ्ट में गड़बड़ी हो रही है। 

लिफ्ट का पैंदा खराब होने से की बंद
नगर निगम के अधिशाषी अभियंता (विद्युत) सचिन यादव ने बताया कि नगर निगम कार्यालय में दो लिफ्ट लगी हुई है। उनमें से कोटा उत्तर निगम वाली लिफ्ट का पैंदा खराब हो गया था। जिससे उसमें से लोगों के गिरने का खतरा बना हुआ था। जिससे उसे मेंटेनेंस के लिए कुछ दिन पहले बंद किया गया था। हालांकि उसकी मेंटेनेंस करवा दी है। लेकिन सुरक्षा कारणों से उसे फिलहाल बंद किया हुआ है। यादव ने बताया कि लिफ्ट लोगों के आने-जाने के लिए है। लेकिन उसमें भारी भरकम वजन लेकर जाने से उसके पैंदे में खराबी हो गई थी। अधिकारियों का आदेश मिलते ही लिफ्ट को फिर से चालू कर दिया जाएगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन