एलन कोचिंग के छात्र ने की आत्महत्या, कमरे में लगाया फांसी का फंदा

इस वर्ष हर तीन दिन में एक स्टूडेंट कर रहा आत्महत्या

एलन कोचिंग के छात्र ने की आत्महत्या, कमरे में लगाया फांसी का फंदा
कोचिंग नगरी के नाम से विख्यात कोटा में कोचिंग छात्रों की आत्महत्या के प्रकरण रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं

कोटा। कोचिंग नगरी के नाम से विख्यात कोटा में कोचिंग छात्रों की आत्महत्या के प्रकरण रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। एलन कोचिंग संस्थान के एक स्टूडेंट ने शुक्रवार रात को फिर जवाहर नगर थाना क्षेत्र में अपने कमरे की कुंडी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस वर्ष जनवरी के 17 दिन में ही पांच स्टूडेंट आत्महत्या कर चुके हैं। प्रति तीन दिन में एक स्टूडेंट आत्महत्या कर रहा है।  बूंदी के इन्द्रगढ़ निवासी छात्र मनन जैन एलन कोचिंग संस्थान से जेईई की तैयारी कर रहा था। वह कोटा के जवाहर नगर स्थित इलाके में स्थित अपनी नानी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था।  22 जनवरी को उसका जेईई का एग्जाम होना था। उसके साथ उसकी मौसी का लड़का भी पढ़ाई करता था। मनन रात को अपने मौसेरे भाई के साथ पढ़ाई कर सोया था। सुबह मौसेरा भाई उठा तो उसे सुसाइड का पता चला। हादसे की जानकारी लगने के बाद उसके पिता को सूचना मिली तो वह बदहवास से हो गए। शनिवार सवेरे एमबीएस अस्पताल में बगैर पोस्टमार्टम के छात्र का नैत्रदान करवाया गया। इसके बाद परिजन छात्र का शव लेकर इन्द्रगढ़ लौट गए। 

कोचिंग दबाव कम करे तो आत्महत्याएं रुकें
छात्र मनन के चाचा सनमति जैन ने बताया कि मनन पिछले तीन साल से एलन कोचिंग संस्थान से  जेईई की तैयारी कर रहा था। वह 12वीं में पढ़ रहा था।  जैन ने कहा कि मनन अपनी नानी के घर पर रहकर कोचिंग कर रहा था। कोचिंग छात्रों की आत्महत्याएं बढ़ने के पीछे कोचिंंग का दबाव साफ नजर आ रहा है। उनका कहना था कि कोचिंग संस्थानों को चाहिए कि वह अपनी पढ़ाई को सरल करें।

पुलिस दबा रही मामले को
कोचिंग छात्रों की आत्महत्या के प्रकरणों को दबाने में पुलिस भी पीछे नहीं रह रही है। वह जैसे तैसे ऐसे मामलों को दबाने में लग जाती है।  शनिवार को कोचिंग छात्र की मौत के बाद जब पुलिस से कोचिंग संस्थान का नाम जानने की कोशिश की तो पुलिस अधिकारी उसे सामान्य छात्र बताने पर जुटे रहे। उनका कहना था कि छात्र कोचिंग कर ही नहीं रहा था। जब कि छात्र के चाचा सनमति जैन ने साफ  कहा कि मनन एलन कोचिंग संस्थान से कोचिंग कर रहा था। इस मामले को लेकर उच्च पुलिस अधिकारियों को फोन लगाया लेकिन उन्होंने काल रिसीव नहीं किया।  
 
हर तीन दिन में एक छात्र कर रहा आत्महत्या
इस वर्ष साल की शुरूआत में ही लाखेरी के निकट रेल से कूदकर एलन कोचिंग संस्थान के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद जनवरी माह में 17 दिन में ही पांच स्टूडेंट आत्महत्या कर चुके हैं। इसमें से तीन छात्र अकेले एलन कोचिंग संस्थान के हैं। इस प्रकार हर तीन दिन में एक छात्र आत्महत्या कर रहा है। पिछले वर्ष 24 स्टूडेंट की मौत हुई थी।

नहीं दिया जवाब
कोचिंग छात्र मनन की आत्महत्या के बाद एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक नवीन माहेश्वरी व नीतेश शर्मा को फोन कर तथा वाट्सएप पर मैसेज देकर उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।     
   

Read More शहर ट्रैफिक सिग्नल फ्री, पैदल चलने वालों के लिए जेब्रा क्रॉसिंग ही नहीं

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला आरक्षण को जानबूझकर टाल रही केन्द्र सरकार : परिसीमन से जोड़कर वास्तविक उद्देश्य से भटका रही सरकार, जयराम ने लगाया टालमटोल करने का आरोप महिला आरक्षण को जानबूझकर टाल रही केन्द्र सरकार : परिसीमन से जोड़कर वास्तविक उद्देश्य से भटका रही सरकार, जयराम ने लगाया टालमटोल करने का आरोप
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण लागू करने में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया है। जयराम रमेश ने...
केन्या में प्रदर्शन के दौरान आगजनी : पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, सड़कों पर उठी आग की लपटें
रेगिस्तान से हरियाली तक : बदल रही राजस्थान पर्यटन की तस्वीर, जनवरी-मार्च 2026 में अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती में पहुंचे 93.85 लाख पर्यटक
राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि
नाकामियों को छिपाने के लिए छात्रों की आवाज दबा रही सरकार : छात्रों को दहशतगर्द बताने वाले धर्मेंद्र प्रधान मांगे माफी, राहुल बोले- इस्तीफा दे शिक्षा मंत्री
ESG के जरिए उद्योगों को मिलेगी नई दिशा, CII राजस्थान ने लॉन्च किया पहला ESG क्लस्टर
जयपुर से लापता चार मासूम कुशीनगर में मिले, अयोध्या घूमने निकले थे बच्चे