बूंदी नगर परिषद पार्षद 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

स्ट्रिप आॅफ लैण्ड में मकान बनाने की एवज में रिश्वत मांगी

बूंदी नगर परिषद पार्षद 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल यूनिट कोटा इकाई द्वारा मंगलवार को बूंदी में कार्रवाई करते हुये बूंदी नगर परिषद पार्षद रोहित बैरागी को परिवादी से 1 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

कोटा। एसीबी  मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल यूनिट कोटा इकाई द्वारा मंगलवार को  बूंदी में कार्रवाई करते हुये बूंदी नगर परिषद पार्षद रोहित बैरागी को परिवादी से 1 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक  भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की स्पेशल यूनिट-कोटा इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि स्ट्रिप आॅफ लैण्ड में मकान का निर्माण कार्य करने देने एवं परेशान नहीं करने की एवज में रोहित बैरागी पार्षद वार्ड संख्या - एक, बालचंद पाड़ा, नगर परिषद, बूंदी द्वारा स्वयं के लिये 1 लाख रुपये एवं सभापति नगर परिषद के नाम पर 50 हजार रुपए, कुल 1 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी, कोटा के पुलिस अधीक्षक  आलोक श्रीवास्तव के सुपरविजन में एसीबी स्पेशल यूनिट-कोटा इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया।  उपअधीक्षक पुलिस धर्मवीर सिंह व पुलिस निरीक्षक  रमेशचंद आर्य एवं उनकी टीम के साथ बूंदी में ट्रेप कार्रवाई करते हुये रोहित बैरागी पुत्र महावीर बैरागी निवासी बालचंद पाड़ा, बूंदी हाल नगर परिषद, बूंदी पार्षद वार्ड संख्या-1, को परिवादी से 1 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया । एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा
लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण से जुड़ी टिप्पणियों पर हंगामा हो गया। उन्होंने...
जेल में बंदियों ने प्रवासी राजस्थानी दिवस पर बनाई अद्भुत सैंड आर्ट, संस्कृति और गौरव का अनूठा प्रदर्शन
कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत : रैपीडो से कमरे पर लौट रहा था युवक, चार वाहन पुलिस कस्टडी में 
“फिक्की फ्लो जयपुर में शोभा डे की प्रेरक शाम — ‘एम्ब्रेसिंग द सेंसुअल सेल्फ’ ने जगाया आत्म-अभिव्यक्ति और नारीत्व का नया दृष्टिकोण”
7 डिजिट गड़बड़झाले पर सख्त परिवहन मुख्यालय: 20 दिसंबर तक अनिवार्य एफआईआर, दोषी कार्मिकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गड़बड़ी पाये जाने पर एयरलाइंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू
मोबाइल व नकदी लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक समेत दो मोबाइल बरामद