सीवी गार्डन की खूबसूरती पर अब बदहाली की छाया, गार्डन में घूम रहे असामाजिक तत्व, पहले भी कई बार हो चुकी चोरियां

सप्ताह में एक दिन ही चलती है जॉय टेÑन

सीवी गार्डन की खूबसूरती पर अब बदहाली की छाया, गार्डन में घूम रहे असामाजिक तत्व, पहले भी कई बार हो चुकी चोरियां

रात में गार्डन की सुंदरता को निखारने वाले फव्वारे व लाइटिंग व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है।

कोटा। कोटा शहर में अपनी खूबसूरती, हरियाली और शांत वातावरण के लिए पहचान बनाने वाला सीबी गार्डन इन दिनों बदहाली की मार झेल रहा है। एक समय था जब यह गार्डन परिवारों, बच्चों और पर्यटकों की पहली पसंद हुआ करता था। शहर के मंत्री, बड़े अधिकारी और प्रतिष्ठित लोग भी यहां अक्सर सैर करने आते थे, लेकिन आज इसकी दयनीय हालत देखकर हर कोई हैरान है। प्रशासन की अनदेखी और रखरखाव के अभाव ने इस प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की सुंदरता पर ग्रहण लगा दिया है। गार्डन में पहले जहां रोजाना चलने वाली जोए ट्रेन बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र थी, अब वह हफ्ते में केवल एक बार ही चलाई जा रही है। इससे बच्चों के साथ आने वाले परिवारों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है। वही पार्क में अव्यवस्थाओं की तस्वीर साफ दिखाई देती है। जगह-जगह कचरे के ढेर फैले हुए हैं, जिससे न केवल वातावरण दूषित हो रहा है बल्कि सौंदर्य भी पूरी तरह बिगड़ गया है। 

शाम होते ही गार्डन में अंधेरा
रात में गार्डन की सुंदरता को निखारने वाले फव्वारे व लाइटिंग व्यवस्था भी पूरी तरह ठप पड़ी है। लाइटें खराब होने से शाम के समय गार्डन में अंधेरा छा जाता है, जिससे सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अंधेरा होने पर लोग गार्डन में घूमने से कतराने लगे हैं। वहीं गार्डन में बने दोनों सुविधा घर बदहाली की अव्यवस्था में है। इसमें न तो पानी की व्यवस्था है और नही लाईट की सुविधा है। 

लंबे समय से बंद है बोटिंग सुविधा
गॉर्डन में वाटर बोटिंग सुविधा भी लंबे समय से बंद पड़ी है। तालाब का पानी दूषित हो चुका है और उसकी देखरेख पूरी तरह ठप नजर आती है। तालाब के चारों ओर का क्षेत्र, जो पहले फोटोग्राफी और घूमने के लिए पसंदीदा स्थान था, अब बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। गंदगी और जलीय काई जमने से तालाब का पानी बदरंग हो चुका है। वहीं गार्डन में लगे बिजली के स्वीच बॉक्स खुले पड़े हुए है, जिससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है।

जिम्मेदारों की अनदेखी
यदि समय रहते गार्डन की मरम्मत और साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया, तो शहर के इस महत्वपूर्ण स्थल की पहचान पूरी तरह मिट जाएगी। सीबी गार्डन को पुन: उसकी पुरानी चमक लौटाने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। नियमित सफाई, लाइटिंग सुधार, तालाब की साफ-सफाई, जोए ट्रेन और बोटिंग सुविधाओं को फिर से शुरू कर गार्डन को आकर्षक बनाया जा सकता है। यह केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि शहर की विरासत है, जिसे बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
- दीपक नायक, शुभम मेहरा

Read More प्रदेश में बदला मौसम : कई जिलों में गिरे ओले, बारिश के कारण फसलों को नुकसान

सीबी गार्डन में मौजूद अव्यवस्थाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन जल्द ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेगा। गार्डन में आने वाले पर्यटकों को सभी मूलभूत सुविधाएँ निर्बाध रूप से उपलब्ध हों, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
- मुकेश चौधरी, केडीए सचिव

Read More जमीन विवाद में बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या : मौके से आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा
गोदारा ने एचपीसीएल रिफाइनरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत के कार्यकाल...
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : 45 दिन के अंदर लागू करेंगे 7वां वेतन आयोग...अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणापत्र
युद्धविराम शुरू होने के बाद से किसी भी देश पर कोई मिसाइल हमला नहीं, ड्रोन हमलों के लिए अमेरिका जिम्मेदार : आईआरजीसी
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार, कहा- गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए
आरपीएससी जल्द जारी करेगा साक्षात्कार पत्र, रेनल ट्रांसप्लांटेशन-यूरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी विषय के होंगे साक्षात्कार
तमिलनाडु चुनाव: रिकॉर्ड 4,618 उम्मीदवार मैदान में, टीवीके 234 सीटों पर आजमा रही किस्मत, 23 अप्रैल को होंगे चुनाव
महिला से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो केस : बाइक की आरसी सस्पेंड, आरोपियों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू