प्रदेश में आराम से बहुमत में आ रही हैं कांग्रेस : धारीवाल

कांग्रेस की सरकार बन रही है

प्रदेश में आराम से बहुमत में आ रही हैं कांग्रेस : धारीवाल

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जिसके समय में सबसे पहले लोगों को वोट का अधिकार मिला और वोट के अधिकार से लोकतंत्र मजबूत होता है।

कोटा। राजस्थान में विधानसभा आम चुनाव-2023 में कोटा उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी एवं स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल ने दावा करते हुए कहा है कि प्रदेश में इस चुनाव में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ फिर सरकार में आ रही है। धारीवाल ने अपना वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए यह दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जिसके समय में सबसे पहले लोगों को वोट का अधिकार मिला और वोट के अधिकार से लोकतंत्र मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि जनता सेवाएं देखकर अपना जनप्रतिनिधि चुनती है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार भी कांग्रेस की सरकार बन रही है। 

धारीवाल ने कहा कि उन्होंने हमेशा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए काम किया हैं और कोटा उत्तर में ही नहीं कोटा दक्षिण में भी काम किया हैं। उन्होंने कहा कि कोटा उत्तर में 1800 करोड़ के विकास के कार्य कराये गये जबकि कोटा उत्तर मे 1200 करोड़ और लाडपुरा में 800 करोड़ रुपए के विकास के काम कराये गए। उन्होंने कहा कि विकास की मांग कभी समाप्त नहीं होती है और विकास के काम निरंतर जारी रहते है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित