असर खबर का: नाले व खरंजे का निर्माण कार्य शुरू

विधानसभा में उठ चुका है मुद्दा : दैनिक नवज्योति ने उठाया था प्रमुखता से मामला

असर खबर का: नाले व खरंजे का निर्माण कार्य शुरू

दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद स्टेट हाइवे 74 पर ग्राम पीसाहेड़ा से आमली जाने वाले लिंक रोड पर नाले व खुरंजे का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

 पीसाहेड़ा/ आवां। दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद स्टेट हाइवे 74 पर ग्राम पीसाहेड़ा से आमली जाने वाले लिंक रोड पर नाले व खुरंजे का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। खजूरी सरपंच मोती लाल मीणा ने बताया कि इस रोड़ पर कीचड़ की शिकायत लेकर अधिकारियों से कई बार संपर्क किया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस पर सरपंच मीणा ने उपखंड अधिकारी राजेश डागा को अवगत कराया। डागा के निर्देश पर ठेकेदार ने कार्य की शुरूआत कर दी। इसके शुरू होने से बनियानी, किचलहेड़ा, उरना, दीपूरा, खजूरना के सभी ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी व सरपंच का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि ग्राम पीसाहेड़ा में स्टेट हाइवे 74 अ  पीडब्ल्यूडी रोड आमली पर हो रहे कीचड़ से परेशान जनता को निजात दिलाने के लिए सरपंच मोती लाल मीणा  30 महीनों से प्रयासरत थे।

 यहां तक कि विधानसभा में भी इसका मुद्दा उठ चुका है। फिर भी कोई हल नहीं निकला। मीणा लगातार इस मामले में उपखंड अधिकारी कनवास राजेश डागा से मिलते रहे। अंतत: डागा ने पीडब्ल्यूडी एक्सईएन कमल किशोर शर्मा को समस्या से अवगत करवाया और तुरंत ही इसका समाधान करने के निर्देश दिए। एक्सईएन शर्मा तुरंत पीसाहेड़ा पहुंचे और मौके पर उपस्थित सरपंच ग्राम विकास अधिकारी पंकज खंडेलवाल, कनिष्ठ लिपिक कन्हैयालाल, पंचायत सहायक जयप्रकाश मालव, शशि कुमार के सामने ठेकेदार को काम चालू करने के आदेश दिए। इससे पहले ठेकेदार ने इस काम के लिए मना कर दिया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि
ईरान में जारी सरकार-विरोधी प्रदर्शनों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। एक ईरानी अधिकारी ने बताया कि बीते...
पत्नी ने किया मायके से वापस आने से इंकार, गुस्से में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जानें पूरा मामला
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में मचा हंगामा, जांच शुरू
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 : लॉन्च होगी डॉ. करण सिंह की आधिकारिक जीवनी, लेखक हरबंस सिंह और प्रकाशक रवि सिंह पुस्तक पर करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री के समक्ष बेणेश्वर धाम के सौन्दर्याकरण का प्रस्तुतीकरण, कहा- सरकार आस्था के प्रमुख केन्द्र के संरक्षण तथा इसे संवारने के लिए प्रतिबद्ध
एक और हिंदू की मौत से थर्राया बांग्लादेश, आखिर कब होगा अल्पसंख्यकों के लिए पड़ोसी देश सुरक्षित? भारत ने की कड़ी आलोचना
करूर भगदड़ मामला: सीबीआई की पूछताछ के बाद टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई के लिए रवाना