असर खबर का - केडीए ने सही की सड़कें, आमजन को मिली राहत

सड़क का डामर उखड़ गया था

असर खबर का - केडीए ने सही की सड़कें, आमजन को मिली राहत
इस समस्या को नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद कोटा विकास प्राधिकरण के अधिकारी हरकत में आए।

कोटा ।  बारिश के बाद खराब शहर की सड़कों को सही करने का काम लगातार किया जा रहा है। कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा धानमंडी से झालावाड़ रोड की तरफ की लिंक रोड की दशा सुधारी गई है। नई धानमंडी के सामने पॉलिटेक् नीक कॉलेज के पास से लायंस क्लब के पास तक झालावाड़ रोड की तरफ के लिंक रोड की हालत बरसात के समय में काफी खराब हो गई थी। पूरी सड़क के दोनों तरफ बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए थे। सड़क का डामर उखड़ गया था। जिससे उस सड़क पर वाहनों के निकलने पर धूल मिट्टी उड़ रही थी और वाहनों का संतुलन बिगड़ने से आए दिन हादसे हो रहे थे। जिससे शहर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद कोटा विकास प्राधिकरण के अधिकारी हरकत में आए। केडीए की ओर से हाल ही में धानमंडी से झालावाड़ रोड की तरफ जाने वाले सड़क पर तो पेचवर्क कर दिया था। वहीं सोमवार को झालावाड़ रोड से धानमंडी की तरफ आने वाली सड़क पर पेचवर्क कर सड़क की दशा को सुधारने का काम किया जा रहा था। दोनों तरफ की सड़क पर पेचवर्क होने से गड्ढ़े भरने पर वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।  केडीए के अतिरिक्त मुख्य अभियंता रविन्द्र माथुर ने बताया कि सड़क का पूर्व में सर्वे करवा लिया था। सड़क अधिक खराब होने से इसे सही करवाने में समय लगा। लेकिन सड़क के दोनों तरफ पेचवर्क कर उसे सही किया गया है। जिससे अब लोगों को कोई समस्या नहीं होगी। 

नवज्योति ने किया था प्रकाशित
लिंक रोड की दुर्दशा का मामला सबसे पहले दैनिक नवज्योति ने प्रकाशित किया  था। समाचार पत्र में 26 अक्टूबर को पेज 3 पर बरसात ने दिया गड्ढ़ों का दर्द, अभी तक झेल रहे लोग शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें बरसात के बाद भी इस सड़क की दशा नहीं सुधरने से आमजन को होने वाली परेशानी को उजागर किया था। उस समय कोटा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने शीघ्र ही सड़क को सही करवाने का आश्वासन दिया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम शाखा ने फॉरेक्स ट्रेडिंग और ऑनलाइन निवेश के बहाने देशभर में ठगी करने वाले...
खरगे का भाजपा पर बड़ा आरोप: ‘मध्यप्रदेश बन गया भ्रष्टाचार का केंद्र’, चावल घोटाले से लेकर जमीन घोटाले तक उठाए मुद्दे
पंजाब में दलित सशक्तिकरण पर BJP का बड़ा दांव, ‘विजन-2027’ में शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी पर फोकस
होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव: ओमान जाएंगे ईरानी विदेश मंत्री, अमेरिका पर समझौता उल्लंघन का लगाया आरोप
कमजोर मानसून से संकट में खरीफ फसलें : अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने चम्बल की दांयी मुख्य नहर में तत्काल पानी छोड़ने की मांग की
बारुईपुर कांड: नाबालिग की हत्या और युवक की लिंचिंग के बाद दोनों परिवारों से मिलेंगे CM शुभेंदु अधिकारी, 5 गिरफ्तार
अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर हुई लाखों की डकैती का जल्द खुलासा होगा : राहुल प्रकाश