नाबालिग से छेड़छाड़ व परिजनों से मारपीट, पिता-पुत्र को 3 साल की सजा

6000 रुपए का जुर्माना

नाबालिग से छेड़छाड़ व परिजनों से मारपीट, पिता-पुत्र को 3 साल की सजा
फरियादी ने कोटा शहर एसपी को आरोपियों के खिलाफ 2021 में परिवाद पेश किया था ।

कोटा। सोलह वर्षीय नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ और  परिजनों के साथ मारपीट के मामले में पोक्सो तीन न्यायालय ने आरोपी पिता पुत्र को 3 साल की सजा सुनाते हुए न्याआरोपी पर 6000 रुपए का जुर्माना भी लगाया। फरियादी ने कोटा शहर एसपी को आरोपियों के खिलाफ 2021 में परिवाद पेश किया था जिसमें बताया था कि उसकी 16 वर्षीय भतीजी  पिछले कई सालों से उसके पास रह रही है। मोहल्ले में रहने वाला सोनू उर्फ हरिओम सुमन पुत्र हरिशंकर उसे आते जाते उसके साथ छेड़छाड़ करता है। कहीं से सोनू ने उसका नंबर ले लिए और उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता है तथा अश्लील बातें करता है। सुबह 7:00 बजे जब भतीजी छत पर गई तो आरोपी उसके पास आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा उसके जोर से चिल्लाने पर भाग गया।  इसके बाद बालिका की दादी तथा परिजन  आरोपी के पिता से शिकायत करने तथा समझाने के लिए गए तो उन्होंने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गाली गलौज कर उनके साथ मारपीट की और घर से भगा दिया। इस मामले में एसपी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान पेश किया ट्रायल के दौरान  गवाहों के बयान कराए।  न्यायाधीश दीपक दुबे ने नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ और परिजनों से मारपीट के मामले में पिता - पुत्र को 3 साल की सजा सुनाई  तथा 6000 रुपए का जुर्माना भी लगाया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर