जिला स्तरीय समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल

कई विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुतियां

जिला स्तरीय समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल

स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित अमृत महोत्सव के तहत जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सोमवार को नयापुरा स्थित महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा । इससे पहले शनिवार को स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई ।

कोटा। स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित अमृत महोत्सव के तहत जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सोमवार को नयापुरा स्थित महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले शनिवार को स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई । स्टेडियम में सुबह से ही कई विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थी फुल ड्रेस में पहुंचे और संगीत की धुनों पर देशभक्ति गीतों के बीच कई प्रस्तुतियां दी गई । सामूहिक पीटी का प्रदर्शन किया गया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीपुरा की छात्राओं ने तंबाकू मुक्त अभियान का संदेश देते हुए राजस्थानी लोक गीतों की प्रस्तुति दी । इससे पहले अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर बृजमोहन बैरवा ने परेड का निरीक्षण किया । पुलिस निरीक्षक कलावती चौधरी ने परेड का नेतृत्व किया । परेड में राजस्थान पुलिस ,होमगार्ड ,आरएसी, स्काउट - गाइड ,बधिर विद्यालय के स्वयंसेवक शामिल हुए । पुलिस बैंड की धुन के बीच पूरा स्टेडियम भक्ति के माहौल में रंगा हुआ था । रिहर्सल करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी के हाथों में तिरंगा झंडा लहरा रहा था। वही शहीद स्मारक पर लगा बड़ा तिरंगा और आकाश में छाए बादलों से देशभक्ति के बीच मौसम की जुगलबंदी समारोह को और अधिक आकर्षक व मनोरम बना रही थी । एडीएम सिटी बृजमोहन बैरवा ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह सोमवार को सुबह 9:05 पर शुरू होगा। मुख्य अतिथि स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ध्वजारोहण करेंगे । उसके बाद विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इधर जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों के तहत स्टेडियम सुरक्षा घेरे में लिया गया है ।बिना जांच के किसी भी व्यक्ति को स्टेडियम में प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल