अनुदान गौ शालाओं में, गौ वंश सड़क पर

हादसों का बढ़ा खतरा, कई गौवंश की चली जाती है जान

अनुदान गौ शालाओं में, गौ वंश सड़क पर

बरसाती सीजन शुरू होने के साथ ही नगर निगम ने कुछ दिन से घेरा डालकर मवेशियों को पकड़ना बंद कर दिया है।

कोटा। सरकार से प्रतिवर्ष लाखों रुपए का अनुदान गौशालाओं के नाम उठाया जा रहा है। लेकिन गायों की देखभाल के नाम पर कुछ नहीं हो रहा। बरसात के सीजन में तो गायों की हालत ही खराब है। इन्हें सड़क पर छोड़ दिए जाने से यह आए दिन दुर्घटना की शिकार हो रही हैं। बरसाती सीजन शुरू होने के साथ ही नगर निगम ने कुछ दिन से घेरा डालकर मवेशियों को पकड़ना बंद कर दिया है। 

दूधिया पशुओं से ही सरोकार
शहर में संचालित अन्य गौशालाओं को दूधिया पशुओं से ही सरोकार है। ऐसे में शहर में सड़कों पर एक बार फिर से मवेशियों के झुंड नजर आने लगे हैं। दिन और रात दोनों समय में शहर के मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक में से मवेशियों को घेरा डालकर पकड़ना शुरू कर दिया था। दिन में कई-कई वाहन भरकर गौशाला में मवेशी पहुंचाए जा रहे थे। जिससे गौशाला में उन्हें रखने की जगह की कम पड़ने लगी थी। लेकिन जैसे ही बरसात का सीजन शुरू हुआ वैसे ही नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण में घेरा डालकर मवेशियों को पकड़ना बंद कर दिया है। यह स्थिति करीब एक सप्ताह से बनी हुई है। 

जिले में पन्द्रह गौशालाएं
कोटा शहर में नगर निगम की बंधा धर्मपुरा गौशाला के अलावा दादाबाड़ी व कई इलाकों  समत 15 निजी गौशालाएं भी संचालित हो रही हैं। लेकिन हालत यह है कि सभी गौशालाओं में अधिकतर दुधारू पशु ही हैं। निगम की गौशाला में जहां दृूधियां पशु गिनती के हैं वहीं  जबकि निजी गौशालाओं में अधिकतर दूध देने वाले ही पशु हैं। निजी गौशालाएं सरकार से अनुदान प्राप्त कर रही हैं लेकिन लावारिस को लेने से बचते हैं। 

निगम की जिम्मेदारी, सड़कों से पकड़े पशु
डीसीएम निवासी राजेश शर्मा का कहना है कि शहर को कैटल फ्री बनाने के लिए जिस तरह से अभियान चलाकर पशु पकड़े थे। उससे उनकी संख्या कम दिखने लगी थी। लोगों को हादसों से बचाने के लिए बरसात में भी इन्हें निगम पकड़े। जिससे हादसों का खतरा नहीं हो।  कंसुआ निवासी संजय यादव का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में पशुओं का जमावड़ा अधिक रहता है। यहां भारी वाहन भी निकलते हैं। क्षेत्र की आबादी बढ़ने से लोगों का आवागमन भी बढ़ा है। ऐसे में निगम को चाहिए कि वह  बरसात में भी पशुओं को पकड़े। 

Read More राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग की भूलें आजीविका में बाधा नहीं बनेंगी, कहा- किशोरावस्था की गलतियों को आजीवन कलंक की तरह नहीं देखा जाना चाहिए

सड़कों से लगातार मवेशियों को पकड़कर गौशाला में बंद किया गया। पिछले कुछ दिन से घेरा डालकर पकड़ना बंद किया हुआ है। सिर्फ शिकायत पर सांड और बीमार व घायल पशुओं को ही एम्बूलेंस से पकड़ रहे हैं। शीघ्र ही फिर से घेरा डालकर पशुओं को पकड़ना शुरू किया जाएगा। जिससे लोगों को परेशानी नहीं होगी। 
- दिनेश शर्मा, गौशाला प्रभारी नगर निगम कोटा दक्षिण   

Read More फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर