ऐ भाई...जरा देखकर चलो : बरसात से पहले ही उधड़ीं कोटा की सड़कें, हादसों को न्योता दे रही बिखरी गिट्टी

चंबल पुलिया पर फिर उभरे गहरे गड्ढे,वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

ऐ भाई...जरा देखकर चलो : बरसात से पहले ही उधड़ीं कोटा की सड़कें, हादसों को न्योता दे रही बिखरी गिट्टी
मानसून से पहले ही बदहाल हुईं कुन्हाड़ी, नयापुरा और विवेकानंद सर्किल की मुख्य सड़कें ।

कोटा। दृश्य एक: कुन्हाड़ी स्थित महाराणा प्रताप सर्किल के मोड़ पर काफी बड़े हिस्से में सड़क खराब हो रही है। जिसका डामर उखड़ चुका है। वहां फेली गिट्टी से वाहनों का संतुलन बिगड़ रहा है। विशेष रूप से दो पहिया वाहन चालक आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

दृश्य दो: नयापुरा स्थित चम्बल की बड़ी पुलिया का हाल तो अभी अच्छी तरह से बरसात नहीं होने से पहले ही बिगड़ चुका है। कुन्हाड़ी से नयापुरा की तरफ आने वाली पुलिया पर कुछ हिस्से को छोड़कर अधिक सड़क पर बड़े-बड़े हो रहे हैं। जिससे हाइवे होने से तेज गति से आने वाले वाहनों के दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

दृश्य तीन: शहर का प्रवेश नयापुरा स्थित विवेकानंद सर्किल की हालत देखकर शहरवासी ही नहीं बाहर से आने वाले तक परेशान हो रहे हैं। यहां विवेकानंद की मूर्ति के आसपास से लेकर काफी अधिक हिस्से की सड़क पर गड्ढ़े ही गड्ढ़े हो रहे हैं। जिससे वहां से गुजरने वाले वाहन हिचकोले खा रहे हैं।

ये तो उदाहरण मात्र हैं शहर की सड़कों की हालत बयां करने के लिए। बरसात का सीजन चल रहा है। ऐसे में अभी तक तो शहर में अच्छी तरह से बरसात भी नहीं हुई है। उससे पहले ही सड़कों की हालत खराब हो रही है। हालत भी ऐसी है कि जिन पर पैदल चलना तो दूर वाहन चालकों तक का चलना मुश्किल हो रहा है।
शहर में एक दो जगह नहीं वरन् अधिकतर क्षेत्रों में मुख्य मार्गों तक की हालत इतनी बदतर हो रही है कि उन पर से वाहनों के निकलने पर हादसों का खतरा बना हुआ है। इतना ही नहीं शहर के अंदरूनी इलाकों की सड़कों की हालत तो इनसे भी अधिक खराब हो रही है।

Read More कोटा में Gen-Z की नेतृत्व के लिए दस्तक, कई दिग्गजों को दी पटकनी,उम्रदराज प्रत्याशियों को पछाड़ युवा चेहरों ने दर्ज की जीत

पुलिया की हर बार मरम्मत फिर भी खराब
नयापुरा स्थित चम्बल की बड़ी पुलिया की हालत देखकर ऐसा लगता है मानो किसी ग्रामीण क्षेत्र से गुजर रहे हों। जबकि यह जयपुर से आने वाले हाइवे है। इस पुलिया पर हर बार बरसात के समय गड्ढ़े होने पर इसकी मरम्तत करवाई जाती है। उसके बाद फिर से यही हालत हो रही है। यहां पूर्व में भी इसी तरह के गड्ढ़ों के कारण बाइक से गिरने पर एक महिला की मौत तक हो चुकी है। हालांकि नयापुरा से कुन्हाड़ी की तरफ जाने वाली पुलिया काफी हद तक सही है। हालांकि उस पर भी डामर के इतने अधिक पेचवर्क हो रहे हैं लेकिन वह खराब नहीं हो रही है।बैराज के समानांतर पुल हो या शहर की अन्य सड़कें इन दिनों सभी की हालत खराब है। सीवरेज के कारण बोच से खोदी गई सड़कें और अब गैस लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कें लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं।

Read More कोटा नगर निगम पुनर्मतदान : दोपहर 3:00 बजे तक 62.57% मतदान दर्ज, वार्ड 87 और 44 में भारी हंगामा

गड्ढ़ों से अधिक खतरनाक है गिट्टी
बरसात के समय सड़क के गड्ढ़े तो हादसों का कारण बन ही रहे हैं। गड्ढ़ों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं होने से अचानक आने वाले वाहनों के गड्ढ़ों में दचके लगने से हादसे हो रहे हैं। वहीं इनसे भी अधिक खतरनाक हैं सड़कों पर फेली गिट्टी। सीएडी रोड से लेकर विज्ञान नगर तक में मुख्य मार्गों पर बरसात के कारण डामर हटने से वहां गिट्टी फेली हुई है। जिससे उन पर से गुजरने वाले वाहनों का संतुलन बिगड़ रहा है। विशेष रूप से दो पहिया वाहन अधिक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।गिट्टी पर वाहन फिसलने से वह काफी दूर तक घसीटकर जाते हैं। जिससे चोट लगने के साथ ही पीछे से आने वाले वाहनों के कारण जान जाने तक का खतरा बना हुआ है।

Read More असर खबर का... नहरों में फिर बहा पानी, सूखती फसलों को मिली संजीवनी

सही ढंग से हो सड़कों का काम
नयापुरा निवासी संजय विजय का कहना है कि आम आदमी के लिए सबसे महत्वपूर्ण सड़क ही है। करोड़ों के भवन बनाने से ज्यादा महत्वपूर्ण सड़क सही होना है। ऐसे में जो भी विभाग या एजेंसी सड़क बनाए तो इसका काम सही ढंग से होना चाहिए। बार-बार सड़कों की मरम्तत की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। यदि एक ही सड़क पर बार-बार पेचवर्क करना पड़ रहा है तो संबंधित संवेदक व इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

दादाबाड़ी निवासी अजय जैन का कहना है कि बरसात में हर साल सड़कें खराब होती हैं। लेकिन इस बार तो अभी तक सही ढंग से बरसात भी नहीं आई है। ऐसे में सड़कें खराब होने से हादसों का खतरा अधिक बना हुआ है। प्रशासन को चाहिए कि बरसात से पहले ही सड़कों की मरम्मत करवा दी जाए जिससे लोगों को परेशानी नहीं हो।

इनका कहना है
कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से शहर में सड़कों के गड्ढ़ों व बदहाल सड़कों का सर्वे कराया जा रहा है। जहां सड़कें खराब हो रही हैं उन्हें सही कराया जा रहा है। इसके बाद भी यदि कहीं सड़क खराब हो रही है तो उन्हें भी सही करवा दिया जाएगा।
- मुकेश कुमार चौधरी, सचिव कोटा विकास प्राधिकरण

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर जिले में कहीं भाजपा का दबदबा, कहीं कांग्रेस ने जमाया कब्जा; 16 निकायों के अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित जयपुर जिले में कहीं भाजपा का दबदबा, कहीं कांग्रेस ने जमाया कब्जा; 16 निकायों के अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित
निकाय चुनाव-2026 के अध्यक्ष पद पर भाजपा का दबदबा रहा। चौमूं-शाहपुरा नगर परिषद समेत 9 नगर पालिकाओं में भाजपा प्रत्याशी...
SIR पर खरगे का चुनाव आयोग से सवाल, पूछा- क्या अब वीआईपी और आम मतदाताओं की अलग-अलग श्रेणी बनाई जा रही हैं
करतारपुर गलियारा खोलने की मांग : भारत-पाकिस्तान सीमा पर अरदास, श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने का अवसर उपलब्ध कराना मकसद
निकाय चुनाव में कांग्रेस की गुटबाजी पड़ी भारी : सामूहिक प्रचार से दूरी, बड़े नेता अपने गढ़ तक सिमटे
हलका बनेगा नई बीट पुलिसिंग की धुरी : थाना क्षेत्र अब क्लस्टर में बंटेंगे, पुरानी व्यवस्था में सीधे बीट आवंटन
छोटी घटनाओं को गंभीरता से लें डीएम-एसपी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: सीएम योगी
हम भारत के लोग का संदेश : जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा, दिया कुमारी ने यात्रा को किया रवाना