असर खबर का - रक्षा बंधन से पहले हो चम्बल पुलिया समेत क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत

शहर के दौरे पर निकले जिला कलक्टर

असर खबर का - रक्षा बंधन से पहले हो चम्बल पुलिया समेत क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत
पेचवर्क ऐसा हो कि सड़क अगली बारिश में फिर से नहीं टूटे

कोटा । जिला कलक्टर पीयूष समारिया बुधवार को शहर के दौरे पर निकले और बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई शहर की मुख्य सड़कों  व चौराहों का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के मुख्य चौराहों व चंबल की नई पुलिया पर अत्यधिक क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत रक्षाबंधन से पहले करने के निर्देश केडीए अधिकारियों को दिए। जिला कलक्टर सबसे पहले नयापुरा स्थित विवेकानन्द सर्किल पहुंचे और सर्किल के आसपास क्षतिग्रस्त सड़क ठीक करने के निर्देश दिए। इसके बाद े सीधे कुन्हाड़ी पेट्रोल पंप चौराहा पहुंचे और वहां चौराहे के आसपास उखड़ी हुई सड़क दो दिन में सही कराने के निर्देश केडीए अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सर्किल पर  गड्ढ़े  व ऊबड़-खाबड़ सड़कों से दोपहिया  व  चार पहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। जहां बार-बार गड्ढे पड़ने और सड़क उखड़ने की शिकायत आ रही है वहां ढलान और सड़क का अलाइनमेंट चेक करने के बाद सीसी पेचवर्क किया जाए। उन्होंने डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड की सड़कों की मरम्मत संबंधित ठेकेदार से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरम्मत ऐसी हो कि पेचवर्क लंबे समय तक चलें। कुन्हाड़ी सर्किल से जिला कलक्टर चम्बल की नई पुलिया होते हुए वापस नयापुरा की तरफ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त पुलिया की हालत देखी और केडीए अधिकारियों को उसे तुरंत सही करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग करने, ढलान का ध्यान रखने और रोड कट कर क्वालिटी पेचवर्क करने के निर्देश दिए ताकि रिपेयर की हुई सड़क अगली बारिश में फिर से नहीं टूटे।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
गौरतलब है कि बरसात के कारण चम्बल की नई पुलिया की बदहाली का मामला दैनिक नव’योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 4 जुलाई को पेज 7 पर‘ चम्बल पुलिया  को बारिश दे गई गड्ढ़ों के जख्म’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।  जिसमें पुलिया की बदहाली व उसके गड्ढ़ों के कारण बरसात में होने वाले हादसों के बारे में जानकारी दी थी। उस मामले को जिला कलक्टर ने गम्भीरता से लिया और स्वयं मौका निरीक्षण कर अधिकारियों को उसकी रक्षा बंधन से पहले दो दिन में मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। 

फव्वारा चलता है या नहीं
जिला कलक्टर ने जेडीबी कॉलेज के सामने सर्किल स्थित फव्वारा देखा और केडीए अधिकारियों को पूछा कि यह चलता है या नहीं? उन्होंने सर्किल पर घास की कटिंग कराने और सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सर्किल अच्छी लोकेशन पर बना हुआ है। इसकी अच्छी देखभाल की जाए।  नार्काेटिक्स कंट्रोल ब्यूरो आॅफिस के सामने क्षतिग्रस्त सड़क  व स्पीड ब्रेकर की मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश  अधिकारियों को दिए। समारिया ने कहा कि केडीए, नगर निगम  व पीएचईडी अधिकारियों की एक संयुक्त टीम उन सड़कों का चिन्हीकरण करे। दौरे में केडीए आयुक्त हरफूल सिंह यादव, निदेशक अभियांत्रिकी रविन्द्र माथुर सहित अन्य अभियंता साथ रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एक पैर पर 60 पाउंड वजन लेकर लगाए 670 पुशअप, बनाया विश्व रिकार्ड एक पैर पर 60 पाउंड वजन लेकर लगाए 670 पुशअप, बनाया विश्व रिकार्ड
पूर्व सैनिक हिम्मत सिंह राठौड़ ने पीठ पर 27.2 किलो वजन रखकर एक पैर पर एक घंटे में 670 पुशअप...
शेखावाटी की 662 हवेलियों का होगा संरक्षण, हेरिटेज टूरिज्म सर्किट विकसित करेंगे : भजनलाल
पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार
युवाओं को जोड़ने और मुद्दे उठाने पर जोर, युवा कांग्रेस की नई टीम को मिला टास्क
राजस्थान में दौड़ेंगी 1150 ई-बसें, जयपुर को मिला सबसे बड़ा हिस्सा
एसएन मेडिकल कॉलेज में 28 को होगा तृतीय स्मृति व्याख्यान , भावनात्मक चुनौतियों को समझना जरूरी
दिल्ली में कांग्रेस की महारैली पर नजरें : 10 लाख की भीड़ जुटाने का प्लान! रामलीला मैदान में क्या होगा बड़ा सियासी धमाका?