असर खबर का : पीडब्ल्यूडी ने शुरू करवाया वैकल्पिक बाईपास निर्माण

50 परिवारों को मिलेगी आवागमन में राह

असर खबर का : पीडब्ल्यूडी ने शुरू करवाया वैकल्पिक बाईपास निर्माण
दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया विभाग।

बूढ़ादीत। ग्राम पंचायत बनेठिया के गांव जहांगीरपुरा में खराव खाल पर निर्माणाधीन पुलिया के पास क्षतिग्रस्त हुए वैकल्पिक बाईपास का निर्माण कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग ने दोबारा शुरू करवा दिया है। ग्रामीणों की आवागमन संबंधी समस्या को दैनिक नवज्योति द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद विभाग हरकत में आया। विभाग ने ठेकेदार को पाबंद कर वैकल्पिक बाईपास का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से करीब 50 लाख रुपए की लागत से खराव खाल पर पुलिया का निर्माण करवाया जा रहा है।निर्माण कार्य के दौरान नहरी पानी की आवक बढ़ने से मौके पर बनाया गया वैकल्पिक बाईपास क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों के अनुसार पुलिया का निर्माण पूरा होने के बाद करीब 50 परिवारों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। फिलहाल वैकल्पिक बाईपास का निर्माण पूरा होने तक ग्रामीणों को आधा किलोमीटर लगभग अतिरिक्त दूरी तय कर दूसरी ओर स्थित पक्की पुलिया के रास्ते आवागमन करना पड़ रहा है।

ठेकेदार को निर्माण कार्य पुनः शुरू करने के निर्देश
ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए दैनिक नवज्योति ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने संज्ञान लेते हुए ठेकेदार को बाईपास निर्माण कार्य पुनः शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद मौके पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।

ग्रामीणों ने जताया दैनिक नवज्योति का आभार
विभाग की ओर से कार्रवाई कर बाईपास निर्माण शुरू करवाए जाने पर ग्रामीणों ने संतोष जताया और समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए दैनिक नवज्योति का आभार व्यक्त किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान सीएम का विपक्ष पर हमला, बोले- कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी, सत्ता की तिलमिलाहट में नेता हो रहे परेशान राजस्थान सीएम का विपक्ष पर हमला, बोले- कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी, सत्ता की तिलमिलाहट में नेता हो रहे परेशान
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली स्थित जोधपुर हाउस में कांग्रेस के परिवारवाद, संवैधानिक संस्थाओं पर हमलों और...
केंद्र का पंजाब सरकार पर बड़ा हमला, सिरसा बोले- पराली जलाने के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपना रही मान सरकार
उत्तर पश्चिम रेलवे को ग्रीन सर्टिफिकेशन, आबू रोड डीजल शेड को गोल्ड रेटिंग
महादेव सट्टा ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण पर सियासत तेज, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
मंगला पशु बीमा योजना से पशुपालकों को मिला 108 करोड़ का आर्थिक संबल, 27.56 लाख पशुओं की बीमा पॉलिसी जारी
स्टिंग ऑपरेशन विवाद: सिद्दारमैया ने की राहुल गांधी से मुलाकात, 2028 के चुनाव प्रचार की योजनाओं पर संकट
Weather Update : ‘चक्रवात मुरासु’ का राजस्थान में नहीं होगा असर, श्रीगंगानगर समेत कई जिलों में सुबह छाया हल्का कोहरा