करवाचौथ स्पेशल : मेहंदी के रंगों में रचा करवाचौथ, हथेलियों पर उकेरी प्रेम और परंपरा की तस्वीर

चांद-छलनी और पूजा की थाली के डिजाइनों ने मोहा मन

करवाचौथ स्पेशल : मेहंदी के रंगों में रचा करवाचौथ, हथेलियों पर उकेरी प्रेम और परंपरा की तस्वीर
दैनिक नवज्योति कार्यालय में सजी मेहंदी प्रतियोगिता।

कोटा। करवाचौथ के उल्लास और पारंपरिक रंगों के बीच दैनिक नवज्योति के कोटा कार्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिलाओं और युवतियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। करवाचौथ की थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की हथेलियां प्रेम, आस्था और सौंदर्य के रंगों से सज उठीं। पारंपरिक मेहंदी कला के साथ आधुनिक डिजाइनों का आकर्षक मेल देखने को मिला। हर डिजाइन में त्योहार की भावना, भारतीय संस्कृति और रचनात्मकता की अनूठी झलक नजर आई।

चांद-छलनी के दृश्य से सजीं हथेलियां
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने करवाचौथ से जुड़ी परंपराओं और भावनाओं को मेहंदी के माध्यम से जीवंत कर दिया। कई डिजाइनों में छलनी से चांद निहारती सुहागिन का दृश्य उकेरा गया, तो कहीं पूजा की थाली, दीपक, करवा और सोलह श्रृंगार से जुड़े प्रतीकों को बारीकी से सजाया गया। फूल-पत्तियों, हाथियों, बादलों और पारंपरिक झरोखों की कलात्मक आकृतियों ने डिजाइनों की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। कुछ प्रतिभागियों ने महिला और पुरुष की आकृतियों को शामिल कर करवाचौथ के प्रेमपूर्ण भाव को भी दर्शाया।

परंपरा और आधुनिकता का खूबसूरत संगम
प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता और हुनर से एक ही थीम को अलग-अलग अंदाज में प्रस्तुत किया। कहीं बारीक बेल-बूटों और पारंपरिक आकृतियों ने आकर्षित किया, तो कहीं आधुनिक शैली के डिजाइनों ने अपनी छाप छोड़ी। मेहंदी की हर रचना में त्योहार के प्रति उत्साह और सांस्कृतिक विरासत के प्रति लगाव झलकता नजर आया।

प्रतियोगिता के परिणाम
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के मेहंदी डिजाइनों की बारीकी, साफ-सफाई, रचनात्मकता और करवाचौथ की थीम के अनुरूप प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। इसमें पूजा कुमारी करन ने प्रथम, पूजा बिरला ने द्वितीय और अक्षरा माहेश्वरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, सांत्वना पुरस्कार के लिए काजल गौड़, गायत्री सिसोदिया और तहजीब अंसारी के नाम घोषित किए गए।

Read More कोटा पंचायत राज चुनाव: दोपहर 3 बजे तक 47.26% मतदान, लाडपुरा में सबसे ज्यादा 52.49 प्रतिशत वोटिंग

Post Comment

Comment List

Latest News

बाल सुरक्षा और संरक्षण योजनाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, 2 नवंबर को प्रस्तावित संसदीय स्थायी समिति की बैठक की तैयारियों पर चर्चा बाल सुरक्षा और संरक्षण योजनाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, 2 नवंबर को प्रस्तावित संसदीय स्थायी समिति की बैठक की तैयारियों पर चर्चा
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शासन सचिवालय में बाल सुरक्षा एवं संरक्षण योजनाओं तथा बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम...
जन्मदिन पर करवा चौथ की तैयारी में जुटीं कृति खरबंदा, पुलकित सम्राट के साथ साझा कीं तस्वीरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में लोकसंस्कृति और परंपराओं पर संगोष्ठी संपन्न, विद्वानों ने विरासत संरक्षण और नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर दिया जोर
राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी, किसे बचा रही भाजपा? जयराम ने उठाए सवाल
पंचायत चुनाव से पहले पुलिस का शिकंजा : 84 गिरफ्तार, 41 वारंटी और 43 अन्य आरोपी पकड़े
जनता क्लिनिक पर किराये का ‘करंट’, 64 हजार महीने की दर से अटका फैसला
बैलेट पेपर से चुनाव में भी कांग्रेस को हार, EVM पर सवाल उठाने से नहीं बदलेगा जनादेश : भजनलाल शर्मा