कोटा उत्तर वार्ड 24- विकास कार्यों की अनदेखी से रहवासी परेशान,जगह जगह खुले नालें भी दे रहें है दुर्घटना को न्यौता

बापू कॉलोनी, कैलाशपुरी और शास्त्री कॉलोनी में अव्यवस्थाओं का आलम

कोटा उत्तर वार्ड 24- विकास कार्यों की अनदेखी से रहवासी परेशान,जगह जगह खुले नालें भी दे रहें है दुर्घटना को न्यौता

सामुदायिक भवन में अन्नपूर्णा रसोई और डिस्पेंसरी दोनों संचालित होने से अव्यवस्था ।

कोटा।  निगम कोटा उत्तर के वार्ड नंबर 24 की स्थिति इन दिनों बदहाल बनी हुई है। क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी और जिम्मेदार विभागों की उदासीनता के कारण वार्डवासी परेशान हैं। कहीं सामुदायिक भवनों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, तो कहीं गलियों में अंधेरा पसरा हुआ है। वार्ड के बापू कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी और कैलाशपुरी जैसे इलाकों में लंबे समय से चल रही है समस्याएं, वार्ड क्षेत्र में जगह जगह खुले नालें भी दे रहें है दुर्घटना को न्यौता।

शास्त्री कॉलोनी की गलियां अंधेरे में डूबीं
वार्ड क्षेत्र की शास्त्री कॉलोनी में अधिकांश गलियों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। रात के समय अंधेरा छा जाने से लोगों में असुरक्षा का माहौल रहता है। निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो लाइटें बदली गईं और न ही कोई निरीक्षण किया गया। बच्चे और बुजुर्ग दोनों को शाम के समय बाहर निकलने में डर लगता है।

पार्कों में टूटे झूले, मयखाने में बदल रहे हैं मैदान
वार्ड क्षेत्र के सार्वजनिक पार्कों की स्थिति भी चिंताजनक है। झूले टूटे पड़े हैं और कई जगह सामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। शाम के समय पार्कों में बच्चों की बजाय असामाजिक गतिविधियां देखने को मिलती हैं, जिससे अभिभावक अपने बच्चों को वहां भेजने से कतराते हैं।

वार्ड का एरिया
बापू कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, बोहरा की बगीची, कैलाशपुरी, गणेशपुरा, राजीव नगर कच्ची बस्ती, पार्वती कॉलोनी का क्षेत्र शामिल है।

Read More महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की श्रद्धांजलि अर्पित, कहा- ज्योतिबा फुले ने अपना पूरा जीवन गरीब एवं महिलाओं के लिए समर्पित किया

बापू कॉलोनी का सामुदायिक भवन बदहाल, एक ही हाल में दो व्यवस्थाएं
बापू कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन की स्थिति काफी जर्जर बनी हुई है। भवन के एक ही हॉल में अन्नपूर्णा रसोई और डिस्पेंसरी दोनों संचालित हो रही हैं, जिससे अव्यवस्था और असुविधा बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते भवन की देखरेख नहीं की जाती, वहीं सफाई व्यवस्था भी नाममात्र की है।
- योगेन्द्र पारासर, वार्डवासी

Read More ऑपरेशन चक्रव्यूह : प्रतापगढ़ में 4.646 किलो एमडी पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार ; जब्त मादक पदार्थ की बाजार कीमत दस करोड़

कैलाशपुरी भवन में नहीं पानी और बिजली की सुविधा
 इसी वार्ड के कैलाशपुरी क्षेत्र में बने सामुदायिक भवन की हालत भी सुधार की मांग कर रही है। भवन में न तो बिजली की व्यवस्था है, न पानी की, जिससे इसका उपयोग सीमित रह गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन का निर्माण तो हुआ, परंतु देखभाल और संचालन की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली।
- जाहिद खान, वार्डवासी

Read More वायदा बाजार में तेजी के असर : दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी, जानें क्या है भाव

वार्डवासी का कहना  
सफाई, रोशनी और सुविधाओं के नाम पर सिर्फ घोषणाएं हुईं हैं, पर अमल नहीं। वार्डवासी उम्मीद कर रहे हैं कि नगर निगम जल्द इन समस्याओं का स्थायी समाधान निकाले ताकि क्षेत्र में फिर से स्वच्छता और सुरक्षा लौट सके।

इनका कहना है
वार्ड की समस्याओं को लेकर हमने कई बार उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया, लेकिन अफसोस कि अब तक किसी ने इन गंभीर मुद्दों पर संजीदगी नहीं दिखाई। हमारा कार्यकाल अब समाप्त हो चुका है, और आज स्थिति यह है कि चाहकर भी हम इन समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा सकते।
- हेमलता गौतम, पार्षद

Post Comment

Comment List

Latest News

कार एवं ट्रेलर की टक्कर में दो की मौत : एक सप्ताह पूर्व ही विवाहित युवक की दुर्घटना में मौत, ट्रेलर चालक फरार कार एवं ट्रेलर की टक्कर में दो की मौत : एक सप्ताह पूर्व ही विवाहित युवक की दुर्घटना में मौत, ट्रेलर चालक फरार
मायरा मीठा करने सुजानगढ़ आ रहा एक परिवार दुर्घटना के शिकार हो गया। घटना में दो युवकों की मौत हो...
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने नगर निगम चुनावों में फर्जी मतदान का लगाया आरोप
विवाह योग्य उम्र नहीं रखने वाले बालिग भी रह सकते हैं साथ : अदालत ने कहा- लिव इन संबंध न तो अवैध हैं और ना ही बिना विवाह साथ रहना अपराध
माटी बचेगी तभी तो मानव बचेगा
पहली बार महिला हॉकी का स्वर्ण : पांच साल पहले माता-पिता को खोया, दो साल बाद दुर्घटना में बड़े भाई की हुई मौत ; लेकिन टूटी नहीं निकिता टोप्पो
रूसी राष्ट्रपति व्लादी​मीर पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत, राजघाट पर महात्मा गांधी को किया याद 
हवाई यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें : अब तक 400 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल