कोटा उत्तर वार्ड 36 - राजनीतिक भेदभाव का शिकार हो रहे वार्डवासी, सुलभ कॉम्पलेक्स की नहीं मिल रही सुविधा

मैगजीन रोड व शीतला माता चौक के लोग हो रहे परेशान

कोटा उत्तर वार्ड 36 - राजनीतिक भेदभाव का शिकार हो रहे वार्डवासी, सुलभ कॉम्पलेक्स की नहीं मिल रही सुविधा

कई बार अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कोटा। नगर निगम कोटा उत्तर के वार्ड 36 की स्थिति सही नहीं हैं। वार्डवासी राजनीतिक भेदभाव का खामियाजा भुगतने को मजबूर हैं। जहां मूलभूत सुविधाओं के अभाव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, वहीं स्थानीय समस्याओं का वर्षों से समाधान न होने के कारण लोगों में नाराजगी भी बढ़ती जा रही है। वार्ड में बने सिवरेज जाम होने के कारण उसका गंदा पानी  लोगों के घरो में जा रहा है। जिससे रहवासी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासी कहते हैं कि समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला। 

वार्ड का एरिया 
करबला मस्जिद, मदरसे के आस-पास का एरिया, शबाना मंजिल, शीतला माता मन्दिर, सलीम पूर्व पार्षद, मेग्जीन स्कूल, सुलभ कॉम्पलेक्स, तम्बोली पाडा, देश की धरती कार्यालय, लक्की बुर्ज से कोट के उपर का एरिया, नन्दू जमादार इत्यादि 

सीवरेज जाम, गंदा पानी घरों में
पर कोटा एरिये की सबसे बड़ी समस्या सिवरेज लाइन जाम होना है। जाम होने की स्थिति में उसका गंदा पानी सीधे लोगों के घरों में घुस जाता है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

वार्ड में खुले नाले और टूटी-फूटी नालियों से वार्डवासी परेशान हैं। जगह-जगह गंदा पानी भरने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से शीघ्र मरम्मत व सफाई की मांग की है। वहीं करबला मस्जिद के बाहर नालियों का गंदा पानी बहने से गंदगी फैल रही है।
- कासिम खान, वार्डवासी 

Read More असर खबर का : दूसरे दिन 1031 बीघा जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त, दो दिन में 25 सौ बीघा जमीन से हटाए अतिक्रमण

मैगजीन रोड और शीतला माता चौक पर बने कॉम्प्लेक्स कई सालों से बंद पड़े हुए हैं। इनका उपयोग न होने से न केवल परेशानी हो रही है, बल्कि आसपास का इलाका भी बदहाल होता जा रहा है। लोग रोजाना इन भवनों को बंद पड़ा देखकर जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी पर सवाल उठाते हैं।
- मिशरू निशा, वार्डवासी

Read More सूने मकान का टूटा ताला, पांच लाख के जेवरात पर फेरा हाथ

वार्ड की गलियों और सड़कों पर खंभों से लटकते हुए बिजली के तार घरों को टच कर रहे हैं। लोग भय बना रहता है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।
- कल्याणी बाई, वार्डवासी

Read More फिर एलन कोचिंग स्टूडेंट की मौत, 3 मई को था एग्जाम

क्षेत्र में रोजाना सफाई करवाई जाती है, सुलभ कांप्लेक्स खोलने के लिए कई बार अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनके साथ राजनीतिक भेदभाव किया जा रहा है, जिस कारण वार्ड की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा।
- राशिद खान, पार्षद 

Post Comment

Comment List

Latest News

 विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को बड़ी राहत, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को बड़ी राहत, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए संचालित उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों और...
लिवाली बढ़ने से कीमती धातुओं की कीमतों में उछाल : चांदी ने लगाई 6 हजार रुपए की छलांग, जानें सोने के कितने बढ़े भाव
सुप्रीम कोर्ट का फैसला तृणमूल कांग्रेस के इरादों पर सवालिया निशान : अदालत का चुनावी प्रक्रिया में दखल से इनकार, भाजपा ने कहा- फैसला संवैधानिक रूप से सही
ईरान के साथ समझौता न हो तो बेहतर : बातचीत विफल रही तो अमेरिका उठाएगा कठोर सैन्य कदम, ट्रंप बोले- ईरान को उड़ा देंगे
मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारी : पत्नी महजबीन ने बेटी को दिया जन्म, सेलेब्स दे रहे शुभकामनाएं
संस्थानिक भूमि आवंटन नीति पर मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक स्थगित, नई तिथि तय
हरियाणा में धोखाधड़ी के आरोपी को किया प्रत्यर्पित : यूएई से भारत लेकर आई सीबीआई, पुलिस ने हिरासत में लिया