कोटा उत्तर वार्ड 48- खाली प्लाटों में भरा गंदा पानी, सुविधा घर नहीं

राजनीतिक भेदभाव के कारण वार्ड के हाल बेहाल

कोटा उत्तर वार्ड 48- खाली प्लाटों में भरा गंदा पानी, सुविधा घर नहीं

घरों के आगे से गुजरते बिजली के तार दुर्घटना को न्यौता दे रहे हैं।

कोटा। नगर निगम कोटा उत्तर के वार्ड 48 में समस्याएं तो है लेकिन वहां के वार्ड पार्षद समस्याओं का समाधान नहीं करवा पा रहें है। उनका कहना है कि मेरे साथ राजनीतिक भेदभाव किया जा रहा है। जिसका नुकसान वार्डवासियों को भुगतना पड़ रहा है। वार्ड में खुला नाला व कचरा बन रहा परेशानी का सबब। वार्डवासियों का कहना है कि वार्ड में सामुदायिक भवन नहीं होने से काफी परेशानी होती है। वार्ड में खाली प्लॉटों में बारिश का गंदा पानी भरा रहता है। जिससे बीमा्रियों के फैलने का खतरा रहता है। वार्ड में आने वाले क्षेत्रों में सफाई की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को हर समय बीमारी का खतरा बना रहता है। नाले खुले पड़े हुए हैं। सड़को पर गढ्ढों के होने से रात के समय कई वाहनधारी चोटिल हो जाते हैं। सीवरेज का काम करने के बाद सड़कों का आधा अधूरा  निर्माण होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। वार्ड में घरों के आगे से गुजरते बिजली के तार दुर्घटना को न्यौता दे रहे हैं। वही वार्ड में जगह - जगह स्पीड ब्रेकर परेशानी का कारण बने हुए हैं। वार्ड में महिला स्नान घर नहीं होने से भी काभी समस्या होती है।

वार्ड का क्षेत्र
सरस्वती कॉलोनी, बालाजी टाउन, विधाता कॉलोनी, शमशान, घूमचक्कर, गणेश चौक, कुम्हारों का मोहल्ला से सरकारी स्कूल का क्षेत्र।

नहीं होती वार्ड में सफाई
समय-समय पर सफाई नहीं होने के कारण नालियां जाम हो गई है। सफाई कर्मचारियों के नहीं आने से हमें खुद को ही घर के आगे से सफाई करनी पड़ रही है। यहां तक की नालियों की सफाई भी हमें ही करना पड़ रही है।
- शुभम मेहरा, वार्डवासी 

झूलते तारों से खतरा
बिजली के तार खम्भों से झूलतें हुए घरों के सहारे लटक रहे है जिससे कभी भी घटना घट सकती है। इस समस्या के लिए कई बार पार्षद को बोला है। लेकिन समस्या का समाधान नही हो सका। वार्ड के विकास के लिए अब किससे गुहार लगाए।
- लाखन कुमार, वार्डवासी

Read More रोडवेज चालक ने यात्री का सिर फोड़ा : दिमांशु गंभीर रूप से घायल, अनुबंधित स्टाफ की छवि पर गंभीर सवाल

सामुदायिक भवन बने
लोगों के होने वाले छोटे छोटे कार्यक्रमों को करने के लिए भी जगह नही है। कार्यक्रम सड़को पर करने पड़ते है, जिससे काभी परेशानियोंं का सामना करना पड़ता है। वार्ड में सामुदायिक भवन का होना बहुत आवशयक है।
- धीरज सिंह मीणा, वार्डवासी

Read More गुजरात एटीएस का जोधपुर में छापा : एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी, केमिकल भरे जार जब्त ; कई राज्यों में सप्लाई

इनका कहना है
राजनीतिक भेदभाव के कारण मेरी सुनवाई नही हो पा रही है। मै भाजपा से पार्षद हु, और नगर निगम में भी भाजपा को बोर्ड होने के बाद भी वहा के अधिकारियों को मेरा काम नही करने के निर्देश दिए हुए है। आप ही बताए मंै क्या करूं।
- रामगोपाल लोधा, वार्ड पार्षद

Read More वायदा बाजार की तेजी के असर : दोनों कीमती धातुओं में तेजी, जानें क्या है भाव

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। बागडे ने मुख्यमंत्री शर्मा...
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल : कमाई हुई 350 करोड़ के पार, क्रिटिक्स और दर्शकों की पसंद बनी फिल्म 
कांग्रेस की रैली में अभद्र नारों पर राज्यसभा में हंगामा, सत्ता पक्ष ने की सोनिया-राहुल से माफी की मांग
Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी
कौन है नवीद अकरम? जिसने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन?
एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित
मेले में दिखा कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्सव का संगम, ग्रेट हार्ट आश्रम से आए 150 बच्चों ने आयोजन में लिया भाग