ऑक्सीजन निर्भरता में चार दशक आगे पहुंचा कोटा

24 में 15 ऑक्सीजन प्लांट हैंड ओवर, 6 प्रकियाधीन, जेके लोन और रामपुरा अस्पताल में पहली बार आॅक्सीजन प्लांट

 ऑक्सीजन निर्भरता में चार दशक आगे पहुंचा कोटा
न्यू मेडिकल कॉलेज के अधीन अस्पतालों में 24 ऑक्सीजन प्लांट लगाएं जाने थे। इसमें से 15 ओवर हैंड हो चुके है। जबकि, 6 प्रक्रियाधीन है। साथ ही 3 नए ऑक्सीजन प्लांट और भी स्थापित किये जाने है।

कोटा । कोविड से हर वर्ग प्रभावित हुआ है, लेकिन इससे लाभ हुआ है। इससे सबसे अधिक लाभ चिकित्सा क्षेत्र में हुआ है। इसमें ऑक्सीजन की निर्भरता की स्थिति तो ऐसी है कि कोटा चार दशक आगे पहुंच गया है। न्यू मेडिकल कॉलेज के अधीन अस्पतालों में 24 आॅक्सीजन प्लांट लगाएं जाने थे। इसमें से 15 ओवर हैंड हो चुके है। जबकि, 6 भी प्रक्रियाधीन है। साथ ही 3 नए आॅक्सीजन प्लांट और भी स्थापित किये जाने है। खास बात ये है कि ये प्लांट इसी वर्ष बनकर तैयार हो जाएंगे। इनके बनने से ऑक्सीजन कभी आपूर्ति प्रभावित नही होगी। क्योंकि, इन प्लांटों से 3100 सिलेंडर प्रतिदिन का उत्पादन हो जाएगा। जबकि, यहां के अस्पतालों में प्रतिदिन एक हजार से भी कम सिलेंडर की खपत हो रही है। यानि, कोटा के पांच अस्पताल खपत से चार गुना उत्पादन करना शुरू कर देंगे। ऐसे में चिकित्सा विभाग की चिंता पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

एमबीएस में सर्वाधिक प्लांट
न्यू मेडिकल कॉलेज, एमबीएस, जेके लोन, सुपर स्पेशलिटी और रामपुरा सेटेलाइट में कुल 24 प्लांट स्थापित किये जाने है। इनमें सर्वाधिक एमबीएस में 8 स्थापित किये गए है। इसके बाद सुपर स्पेशलिटी में 6, जेके लोन 5,  मेडिकल कॉलेज 4 और रामपुरा सेटेलाइट में एक शामिल है। इनमें अधिकांश अस्पतालों में स्थापित हो चुके है। कुछ में स्थापित होना प्रस्तावित है। यहां भी तेज गति से कार्य संचालित है।

पहली बार लगे आॅक्सीजन प्लांट
आॅक्सीजन प्लांट लगाने का काम पिछले साल शुरू किया गया था। इनमें कुछ अस्पतालों में तो पहली बार प्लांट स्थापित किये है। जेके लोन और रामपुरा जिला अस्पताल में आॅक्सीजन प्लांट नही थे, कोविड के उपरांत यहां प्लांट स्थापित कर दिए गए है। ऐसे में ये भी आॅक्सीजन में आत्मनिर्भर हो गए है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज, सुपर स्पेशिलिटी और एमबीएस में प्लांटों की संख्या चार गुना तक बढ़ा दी गई है। ऐसा पिछले सालों में ही हुआ है। हालांकि, इससे पूर्व कभी आॅक्सीजन की जरूरत नही पड़ी थी। क्योंकि, कोविड में इसकी अधिक उपयोगिता रही थी।

कहां कितने प्लांट
कुल 24
एमबीएस 8
जेकेलोन 5
एसएसबी 6
मेडिकल कॉलेज 4
रामपुरा अस्पताल 1

  इनका कहना है।
ये सही है कि चिकित्सा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं विकसित हुई है। इनमें आॅक्सीजन भी प्रमुख है।
- डॉ विजय सरदाना, प्राचार्य, न्यू मेडिकल कॉलेज,

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित