तीन दिन में 85 से 100 करोड़ के पटाखे फोड़ देंगे कोटावासी

850 पटाखा दुकानों को लाइसेंस जारी

तीन दिन में 85 से 100 करोड़ के पटाखे फोड़ देंगे कोटावासी

चायनीज पटाखे मार्केट से साफ, इस बार ग्रीन पटाखों की ज्यादा बिक्री

 कोटा । शहर में दोपोत्सव की तैयारियां जोरो पर चल रही है। वहीं  दीपावली उत्सव के लिए लोग जमकर पटाखे खरीद रहे है। बाजार में अस्थाई पटाखों की दुकानें सज गई है। वहीं  पटाखों की बिक्री तेज हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से इस बार करीब 850 से अधिक लोगों को अस्थाई पटाखों की दुकानें सज गई है। शहर के विभिन्न इलाकों में  सजे आतिशबाजी बाजार में इस बार कई ईको फ्रेंडली पटाखे आए हैं, जो प्रदूषण रहित हैं। सबसे अधिक मांग पटाखों की 5000 वाली लड़ियों की है, जिसकी कीमत 4000 रुपए है। पांच मिनट में ही यह पटाखे स्वाहा हो जाएंगे।  विभिन्न स्थानों पर छोटी बड़ी करीब 800-850 से अधिक दुकानें सजी हुई है। इस बार सभी दुकानों पर ग्रीन पटाखे ही बिक रहे है। बाजार में इस बार चाइनीज पटाखे और प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे बाजार में नहीं आए है। सभी जगह ग्रीन पटाखों के ही बोर्ड लगे नजर आ रहे है। इस बार पर्यावरण की सुरक्षा को देखते हुए पटाखा कंपनियों ने बाजार में नॉन पॉल्यूशन वाले पटाखों की रेंज पेश की है। लोग भी ऐस ही पटाखे पसंद कर रहे है। बाजार में  हर वर्ग के लिए पटाखों की पूरी रेंज मौजूद है। लोगों को अधिक परेशान नहीं होना पड़े इसके लिए फेमिली पैक पटाखे भी बिक रहे है। इस बार बाजार में शिवाकाशी, अजमेर, किशनगढ़, करौली के आलवा कर्नाटक  माल आया है। व्यापारियों के अनुसार इस बार 80 से 85 करोड़ रुपए के व्यापार की आस लगाई जा रही है। जहां रिटल व्यापारी ने एक लाख रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक माल रख रखा है वहीं होलसेल व्यापारियों ने 1 करोड़ से डेढ करोड़ रुपए तक माल मंगवाया है। 

ईको फ्रेंडली पटाखों की धूम
ईको फ्रेंडली पटाखे बाजार में आए हैं। इसमें भारत टैंक, चॉकलेट, हैलीकॉप्टर, फोटो फ्लैश, टॉवर अनार, रेलवे सिग्नल अनार, कलर चेंजिंग बटर फ्लाई, कोठी, फुलझड़ी, मैजिक विप क्रेकलिंग आदि प्रमुख हैं। कलर चेंजिंग बटर फ्लाई चार रंग बिखेरेगी। रिंगकेक गन में विशेष प्रकार की टिकड़ी लगेगी, जो बच्चों के लिए सुरक्षित है। इसकी खासियत यह है कि यह एक साथ छह राउंड तक फायर कर सकती है। फुलझड़ियां भी ईको फ्रेंडली आईं हैं, इनमें से कलर निकलेगा। इस दौरान धुआं नहीं होगा। साथ ही क्लटर- 64 पटाखा 64 बार फूटेगा। जिसके जमीन से 450 फीट ऊपर जाकर फूटने के साथ ही रंग- बिरंगी आतिशबाजी होगी। 3000 हजार रुपए की कीमत वाले 240 स्काई शॉट की भी ग्राहकों में खासी मांग हैं। 

कोल्ड डिंक स्टाइल में अनार बिखेरेगा रंग
पटाखा व्यापारी कालूराम ने बताया कि लॉलीपोप और कोल्ड ड्रिंक स्टाइल में अनार आए है, जिसमें रंग निकलेगा। जमीनचक्र में भी इस बार अलग-अलग रंग निकलेगा। मैजिक पॉप अनार में सिक्कों के रूप में चिंगारियां निकलेंगी। विशेष अनार कलर कोठी आई है, जो 22 फीट ऊंचाई तक जाएगी। 45 सैकंड तक रंग बिखेरेगी। मिसाइल 12 शॉट का पटाखा हैं, जो मिसाइल की तरह आवाज करता हुआ आसमान में गरजेगा। ईको फ्रेंडली पॉपकार्न चलाने पर रंग-बिरंगे पॉपकार्न चमकते हुए निकलते हैं। 

वंडर पोप अनार से स्टार बनेंगे
दुकानदार दीपक कुमार ने बताया कि कलर फुल लट्टू घूमते हुए दिखाई देंगे। फ्लाईविल पटाखा कई फीट ऊंचाई पर जाकर गोल घूमता हुआ रोशनी बिखेरेगा। वंडर पोप अनार से स्टार बनेंगे। ये सभी पटाखे एवं अनार कम आवाज वाले हैं, लेकिन रंग व रोशनी ज्यादा बिखेरेंगे। सभी ईको फ्रेंडली हैं। रेम्बों कैंडल पेंसिल में सतरंगी छटा होगी। डबल मेस्टिका अनार आवाज करेगा और सितारे निकलेंगे। सायरन वाले अनार भी हैं।

Read More शब्दों को आने देना चाहिए, उनसे सुंदर कुछ नहीं होता : मानव कौल

 मिसाइल व राउंड वाली बंदूक चलेगी
बाजार में इस बार कई तरह के पटाखे बिकने के लिए आए है। इसमें कलर फोटो अनार, कलर स्मोक, रोलर, कॉस्टर से लेकर मल्टी शॉट की पूरी रेंज उपलब्ध है। यहीं  नहीं बाजार में हेलीकॉफ्टर, पॉप पेंसिल फायर बर्ड, कलर बटर फ्लाई, मैट्रिक्स पेंसिल आदि उपलब्ध है।  बच्चों के लिए छोटे अनार, चिटपूट चकरी आदि की बिक्री हो रही है। बीड़ी बम की ज्यादा मांग हो रही है। राकेट काफी बिक रहे है। बाजार में कलर बटर फ्लाई 350  रुपए, फायर बर्ड 300 रुपए, हेलीकॉफ्टर 200 रुपए,  कलर अनार 360 से 500 रुपए तक बिक रहे। स्मोक 450 रुपए बिक रहा है। 

Read More किसान रजिस्ट्री शिविर : जिला स्तरीय हेल्प डेस्क गठित, किसानों के लिए 11 अंकों की बनाई जाएगी एक डिजीटल आईडी

ग्रीन फ्लाई ड्रोन से लेकर आंधी तूफान बम की धूम
शहर में इस बार चाइनीज पटाखे और बंदूके बाजार में बिकने नहीं आई है। सारा माल शिवा काशी से आया है। इस बार प्रदूषण मुक्त वाले ग्रीन पटाखे ही बाजार में बिकने आए। दस रुपए से लेकर 1500 रुपए रेंज के पटाखे बाजार में बिक रहे है। इस बार ग्रीन फ्लाई ड्रोन बच्चों बहुत पसन आ रहे है। 5 पीस का 260 रुपए के पैकेट में आकाश में ड्रोन की तरह पटाखा उड़ेगा और लाइट निकलेगी। वहीं आंधी तूफान सूतली बम की खासी डिमांड है। इसके अलावा ग्रीन पटाखों की पूरी रेंज बाजार में मौजूद है।  इस बार छोटे व्यापारियों ने 1 लाख रुपए तक माल मंगवाया है। वहीं खुदरा ने 1 से 10 लाख रुपए के बीच माल मंगवाया है। इस बार महंगाई के चलते पटाखों की रेट में 10 से 30 फीसदी की बढोत्तरी हुई है। 
- भगवान खंडेलवाल, पटाखा व्यापारी 

Read More अच्छी गुणवत्ता की सड़क निर्माण की सरल हिन्दी भाषा में मिलेंगी जानकारी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया पुस्तिका का विमोचन

मोस्ट वांटेड पटाखे की धूम
बजार में पांच हजार पटाखों की लडी जिसकी कीमत चार हजार रुपए है। जो पांच मिनट में जलकर स्वाह हो जाती है। इसके अलावा मोस्ट वांटेड पटाखे के एक पैकेट में तीन प्रकार की आतिशबाजी होती है जो 750 फीट ऊपर जाकर चकाचौंध कर करती है। लॉलीपोप और कोल्ड ड्रिंक स्टाइल में अनार आए है, जिसमें रंग निकलेगा। जमीनचक्र में भी इस बार अलग-अलग रंग निकलेगा। मैजिक पॉप अनार में सिक्कों के रूप में  चिंगारियां निकलेंगी। इस बार फैक्टरीमेड पटाखे ही बाजार में आए है। सरकार की रोक के चलते इस बार चीन निर्मित आतिशबाजी बाजार में बिकने नहीं आई है। 
- भूपेंद्र गुप्ता पटाखा व्यापारी, कोटा

पटाखों पर 60 फीसदी की छूट
उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला और नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने बताया कि दीपावली के उपलक्ष्य में विभिन्न ब्रांडेड के पटाखों  के काउंटर घोड़े वाले चौराहा, रावतभाटा रोड के नागरिक सहकारी बैंक के पास, और शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष काउंटर लगाए गए हैं।   ग्रीन पटाखों केकिफायती दरों पर उपलब्ध हैं।   पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन पटाखे भी उपलब्ध हैं, जिनमें मुख्य आकर्षण शिवकाशी, तमिलनाडु के ग्रीन पटाखे हैं, जो आकर्षक छूट पर मिल रहे है। संस्थान के तीनों सुपरमार्केट्स महावीर नगर, स्टेशन क्षेत्र, और सब्जी मंडी में, साथ ही विशेष काउंटर जैसे घोड़ा वाला चौराहा, दादाबाड़ी बड़ा चौराहा, केनाल रोड स्थित प्रधान कार्यालय, तलवंडी, कुन्हाड़ी, बोरखेडा के शुभम रिसोर्ट और अन्य जगहों पर ब्रांडेड पटाखे उपलब्ध हैं।  पटाखों पर एमआरपी 60 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। 

इनका कहना है
शहर में करीब 850 लोगों को अस्थाई पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस जारी किए है। सभी को ग्रीन पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस जारी किए है। साथ सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम रखने और फायर सेफ्टी नियमों का पालना करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, फायर ब्रिगेड, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को भी निगरानी रखने के निर्देश जारी किए। 
- अनिल सिघल, एडीएम सिटी 

Post Comment

Comment List

Latest News

किसान रजिस्ट्री शिविर : जिला स्तरीय हेल्प डेस्क गठित, किसानों के लिए 11 अंकों की बनाई जाएगी एक डिजीटल आईडी किसान रजिस्ट्री शिविर : जिला स्तरीय हेल्प डेस्क गठित, किसानों के लिए 11 अंकों की बनाई जाएगी एक डिजीटल आईडी
5 फरवरी से 31 मार्च तक जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर तीन दिवसीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ...
प्रतिबिंब पोर्टल से हुआ खुलासा, जयपुर रेंज में 1 जनवरी 2025 तक साइबर ठगों ने 166 करोड़ रुपए ठगे
दिल्ली में विधानसभा चुनाव मतदान शुरू, परिणाम 8 को 
जिम्मेदारों की लापरवाही, सौन्दर्यीकरण पर लगा ग्रहण, दो माह पूर्व ही करोड़ों रुपए खर्च कर कराई थी शहर में चित्रकारी
सफाईकर्मी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष की संदिग्ध मौत, नगर परिषद कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव
संसद में पीएम मोदी का भाषण : बिना नाम लिए राहुल गांधी पर हमला, कहा- कुछ लोगों को संसद में गरीबों की बात बोरिंग लगती है
एसबीआईओए जयपुर सर्कल के महासचिव और अध्यक्ष ने संभाला पदभार