कोटा दक्षिण वार्ड 24- गलियों में मनमर्जी के डिवाइडर से परेशान राहगीर, रात में श्वानों का आतंक

घरों के नजदीक विद्युत लाइन होने से परेशान रहवासी

कोटा दक्षिण वार्ड 24- गलियों में मनमर्जी के डिवाइडर से परेशान राहगीर, रात में श्वानों का आतंक
बदहाली का आलम - पार्क पर ताला लगा होने से बच्चे निराश, कचरा पात्र के पास मंडरा रहे मवेशी

कोटा। शहर में नगर निगम कोटा दक्षिण वार्ड के 24 की कॉलोनियों में बने मनमर्जी के डिवाइडर से राहगीर परेशान है। वहीं रात्रि के समय श्वानों का आतंक रहता है। वार्ड में बनी नालियों में पानी की निकासी सही नहीं होने से बारिश के दिनों में पानी सड़क पर आ जाता है। वार्ड की मुख्य सड़क पर स्थित सामुदायिक भवन में कचरा फैला हुआ है। वार्ड के छोटा रामद्वारा के पास स्थित पार्क में ताला लगा होने की वजह से बच्चे खेल नहीं पाते है। एक अन्य पार्क में जहां गंदगी जगह-जगह बिखरी हुई थी वहां बच्चे खेल रहे थे। पार्क में बिजली के पोल से तार व बल्ब खराब हो रखे है। वार्डवासियों के अनुसार शहर के बीच में स्थित नगर निगम कोटा दक्षिण वार्ड के 24 में रात्रि के समय पर श्वानों के आतंक से राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।  वार्ड में बारिश के समय में नालियों छोटी होने से बारिश का पानी का नालियों से बाहर आ जाता हैं। इस कारण रहवासियों को बहुत दिक्कत होती है। नालियों का लेवल भी सही नहीं होने से पानी की निकासी नहीं हो पाती है। वार्ड में जगह-जगह बने डिवाइडर से राहगीरों व वाहनचालकों के चोटिल होने का खतरा हमेशा बना रहता है। वार्ड में बने सामुदायिक भवन में कार्यक्रम होने के बाद भी लोग साफ-सफाई नहीं करवाते है। वहां डिस्पोजल व अन्य चीजे हवा के कारण ईधर-उधर उड़ती रहती है। वार्ड के अंतिम छोर पर सड़क किनारे रखा कचरा पात्र में शाम तक कचरा पड़ा होने से उसे गायें इधर-उधर बिखेर देती है। कचरा होने से पशुओं का जमावड़ा बना रहता है। वार्ड के एक पार्क पर ताला लगा है तो दूसरे में गंदगी होने के बावजूद बच्चों को खेलना पड़ता है। पार्क में बिजली के पोल से तार व बल्ब सब खराब हो रहे थे।

श्वान बने परेशानी
वार्ड में रहने वाले जावेद, इरफान व अख्तर  ने बताया कि रात्रि के समय पर श्वानों का आतंक बना रहता है। राहगीरों के पीछे दौड़ते रहते है। रात के समय बच्चों व बुजुर्गोँ को काफी परेशानी होती है।

सामुदायिक भवन में पड़ा कचरा बना मुसीबत  
सामुदायिक भवन में हुए कार्यक्रम के बाद आयोजनकर्ताओं ने भवन के अंदर ही डिस्पोजल सहित अन्य कचरा वहीं पर पड़ा हुआ था। जिससे आसपास के लोगों ने बताया कि कचरा पड़ा होने से इसमें बदबू आ रही हैं।

घरों के पास निकल रही विद्युत लाइन दे रही हादसे को दावत
घोसी मोहल्ले में स्थित गालियों में कुछ मकानों के नजदीक से विद्युत लाईनें गुजर रही हैं। जिनसे बारिश के समय पर हादसे की आशंका बनी रहती है।

Read More खिलाड़ियों के सपनों पर बदहाल मैदान मार रहे किक : खेल प्रतिभाओं को नहीं मिल रहा 'होम ग्राउंड'

खाली प्लाट को बना दिया कचरा पात्र
वार्ड में स्थित खाली प्लॉट को लोगों ने इसको ही कचरा पात्र बना दिया है। कचरा पात्र भरा होने के कारण राहगीरों को दुर्गंध के कारण निकलना मुश्किल हो रहा है। कचरा पात्र के कारण पशु भी विचरण करते रहते है। 

Read More बारिश बनी एमबीएस अस्पताल की सबसे बड़ी परीक्षा : बदहाल ड्रेनेज व्यवस्था बनी मरीजों की मुसीबत

वार्ड का एरिया
किशोरपुरा, घोसी मोहल्ला इत्यादि क्षेत्र

Read More सड़क तो सुधरी नहीं, दीवार व व्यू कटर भी ढहे

यह बोले वार्डवासी
मेरी दुकान के सामने स्थित डिवाइडर होने से बारिश के समय पर पानी की निकासी होने में दिक्कत आती है। पानी दुकान के सामने ही इकट्ठा हो जाता हैं।
-अब्दुल अजीज

वार्ड में रात्रि के समय पर श्वान परेशान करते हैं। रात्रि में अचानक बाइक सवार के पीछे भागने लगते है। श्वानों के आतंक को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों का शिकायत भी की है लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला है। 
-जावेद मोहम्मद 

रामद्वारा के पास स्थित पार्क को खोल दिया जाएं तो बच्चों को खेलने के लिए इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा। इसमें उगी घास की भी कटाई की जानी चाहिए क्योकि इसमें से रात्रि के समय पर जहरीले जानवरों के आने की आशंका रहती हैं। 
-राजू 

सामुदायिक भवन की सफाई करवा दी जाएगी। वही श्वानों की समस्या के लिए हमने निगम को बोल रखा है जिसका समाधान निगम ही करेगा। वार्डवासियों की जो भी समस्या है उसका समाधान जल्द करवा देंगे।
- शाइना घोसी, पार्षद 24 कांग्रेस

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत