कोटा यूआईटी पटवारी 3 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पट्टा बनाने के लिए मांगी थी घूस

कोटा यूआईटी पटवारी 3 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
पटवारी पहले ही दो किश्तो में 12 हजार रुपए की रिश्वत ले चुका था।

कोटा। एसीबी कोटा की स्पेशल यूनिट ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए यूआईटी (केडीए) के पटवारी रॉकी अरोड़ा को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी ने परिवादी से उसके प्लॉट का पट्टा बनाने के एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी ।आरोपी  पटवारी पहले  दो किश्तो में 12 हजार रुपए की रिश्वत ले चुका था। 

 एएसपी स्पेशल यूनिट मुकुल शर्मा ने बताया कि आरोपी रॉकी अरोड़ा के खिलाफ परिवादी ने शिकायत की थी जिसमें बताया था कि आरोपी पटवारी सोगरिया स्टेशन क्षेत्र में लगा हुआ है। परिवादी ने प्लॉट का पट्टा बनाने के लिए यूआईटी में फाइल लगाई हुई है। इस पर पटवारी ने  पट्टा  बनाने की एवज में 15 हजार रुपए की मांग की  तथा आरोपी उससे दो किश्त में 12 हजार रुपए पहले ही ले चुका था। इस पर टीम ने मामले का सत्यापन कराया  इस दौरान मामला सत्य पाए जाने पर कोटा स्पेशल यूनिट के निरीक्षक पृथ्वीराज सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी पटवारी को फरियादी से तीन हजार रुपए की राशि लेते गिरफ्तार किया । 

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस