2 दिन नहीं बनेंगे जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन सर्टिफिकेट, पहचान पोर्टल 20 व 21 मार्च को रहेगा बंद

पहचान पोर्टल से जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित समस्त कार्य बंद रहेंगे

2 दिन नहीं बनेंगे जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन सर्टिफिकेट, पहचान पोर्टल 20 व 21 मार्च को रहेगा बंद

इस स्थिति के मध्यनजर पहचान पोर्टल को भामाशाह स्टेट डाटा सेंटर (BSDC) पर माइग्रेशन किया जा रहा है ताकि पंजीयन का कार्य सुचारू रूप से सम्पादित होता रहे।

जयपुर। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव विनेश सिंघवी ने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए राज्य में जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन का कार्य ऑनलाईन वेबपोर्टल 'पहचान' के माध्यम से सरलता व सुगमता से सम्पादित किया जा रहा है एवं कम्प्यूट्रीकृत और ई-साईन युक्त जन्म, मृत्यु एवं विवाह प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 'पहचान' पोर्टल पर जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित लगभग 3.50 करोड़ डाटा संग्रहीत हो चुका है और भविष्य में यह डाटा और अधिक बढ़ेगा। इस स्थिति के मध्यनजर पहचान पोर्टल को भामाशाह स्टेट डाटा सेंटर (BSDC) पर माइग्रेशन किया जा रहा है ताकि पंजीयन का कार्य सुचारू रूप से सम्पादित होता रहे। उक्त कार्य की क्रियान्विति के दौरान 20 एवं 21 मार्च  (दो दिवस) को पहचान पोर्टल से जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित समस्त कार्य बंद रहेंगे एवं प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा सकेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

रूपए में जारी गिरावट से घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार : सेंसेक्स 985 अंक टूटा, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन रूपए में जारी गिरावट से घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार : सेंसेक्स 985 अंक टूटा, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में 2% की तेजी और डॉलर के मुकाबले रुपये की रिकॉर्ड गिरावट से सोमवार को...
राज काज में क्या है खास, जानें
शिक्षा मंत्रालय की नाक के नीचे तीसरी बार लीक हुआ पेपर, पायलट ने कहा- इस्तीफा दें प्रधान
पानी से भरी खदान में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने निकाला, 4 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
कच्चे तेल में तेजी : रुपया 44 पैसे टूटा, 96.25 रुपये प्रति के ऐतिहासिक निचले स्तर पर
असम के मानस नेशनल पार्क में सफारी जीप पर गैंडे का हमला : वाहन को बार-बार मारा धक्का, घबराए पर्यटक
मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने किया आमेर महल का निरीक्षण, पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिए विकास के निर्देश