भांकरोटा अग्निकाण्ड प्रकरण : सहायता करने वालों को दस-दस हजार देकर किया सम्मानित

मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना

भांकरोटा अग्निकाण्ड प्रकरण : सहायता करने वालों को दस-दस हजार देकर किया सम्मानित

टीम ने आस-पास स्थित सीसीटीवी कैमरे चैक किए तथा घटना के समय मौजूद लोगों से जानकारी लेकर 25 गुड सेमेरिटन व्यक्तियों की पहचान कर चिन्हित किया।

जयपुर। भांकरोटा सड़क हादसे के बाद हुए अग्नि काण्ड में घायल लोगों की सहायता करने वाले गुड सेमेरिटन व्यक्तियों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित करवाया गया हैं। इन्हें पूर्व में डीजीपी की ओर से भी सम्मानित किया था। अधिकारियों ने दुर्घटनाओं में घायल लोगों की सहायता करने की आमजन से अपील की हैं। पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि 20 दिसम्बर 2024 को भांकरोटा में जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर स्थित देहली पब्लिक स्कूल के पास एलपीजी गैस से भरे टैंकर एवं कंटेनर के बीच हुई टक्कर के कारण हुए गैस रिसाव के बाद हुए अग्नि काण्ड में बड़ी संख्या में जानमाल की हानि हुई थी।

घटनास्थल पर प्रशासनिक अमला के पहुंचाने से पहले ही स्थानीय लोगों ने अपनी जान को जोखिम में डालते हुए दुर्घटना के बाद हुई वीभत्स आगजनी में घायलों को बचाने का कार्य किया। बाद में भी पुलिस प्रशासन का सहयोग किया। दुर्घटना में जलते हुए लोगों को कम्बल व कपड़े से बुझाकर नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाया। ऐसे गुड सेमेरिटन व्यक्तियों की पहचान करने के लिए पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने एसीपी बगरू के नेतृत्व में कार्यालय की तकनीकी शाखा एवं पुलिस थाना भांकरोटा से छह सदस्यीय एक संयुक्त टीम का गठन किया। टीम ने आस-पास स्थित सीसीटीवी कैमरे चैक किए तथा घटना के समय मौजूद लोगों से जानकारी लेकर 25 गुड सेमेरिटन व्यक्तियों की पहचान कर चिन्हित किया। इसके बाद इन्हें डीजीपी की ओर से सम्मानित किया। 

गुड सेमेरिटन को दी प्रोत्साहन राशि
राजस्थान सरकार की ओर से मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना के तहत सड़क दुर्घटना में सामान्य घायल लोगों को चिकित्सा संस्थान तक पहुंचाने वाले गुुड सेमेरिटन को प्रोत्साहन राशि दी जाती है तथा गम्भीर रूप से घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को 10000 रुपए की प्रोत्साहन राशि के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
प्रधानमंत्री मोदी ने स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए ₹10,000 करोड़ के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी...
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है, परमाणु समझौता न होने पर भयावह परिणाम भुगतने की दी चेतावनी
Weather Update : 17 और 18 फरवरी को हो सकती है बारिश, मौसम में हो सकता है बदलाव 
सेंट्रल पार्क में गूंजे भोले बाबा के जयकारे, अनाथ आश्रम की बालिकाओं ने निकाली शिव रैली