देखरेख के अभाव में कुंदनपुर हाट बाजार में लगे गंदगी के ढेर, सुविधाघर में शराब की बोतलों से सब्जी विक्रेताओं में नाराजगी

सहकारी गोदाम का गेट टूटने से आवारा पशुओं व शराबियों का अड्डा बना परिसर

देखरेख के अभाव में कुंदनपुर हाट बाजार में लगे गंदगी के ढेर, सुविधाघर में शराब की बोतलों से सब्जी विक्रेताओं में नाराजगी
समय पर सफाई नहीं होने से दुकानदारों और ग्राहकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

कुंदनपुर। कुंदनपुर में सहकारी समिति द्वारा लाखों की लागत से बने भवनों की देखरेख की जिम्मेदारी कोई निभाता नजर नहीं आ रहा है। सहकारी गोदाम परिसर में आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। परिसर में गंदगी और बारिश का पानी भरकर तालाब जैसा दृश्य बना देता है। मुख्य दरवाजा टूटा होने से गोदाम पशुओं का रैन बसेरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि समिति का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। नाबार्ड विभाग की ओर से लाखों की लागत से बने हाट बाजार की भी हालत खराब है। यहां सफाई व्यवस्था नदारद है। पेशाबघरों में शराबी बोतलें छोड़कर चले जाते हैं, जिससे पूरी मंडी में सड़ांध फैल जाती है। सब्जीमंडी के दुकानदार सीताराम सुमन, राजाराम, सुमन ने बताया कि शराबी कब आकर पीकर बोतलें छोड़ जाते हैं, पता ही नहीं चलता। समय पर सफाई नहीं होने से दुकानदारों और ग्राहकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

समिति से लगाई सफाई की गुहार
दुकानदार गजराज सिंह चंद्रावत, दिनेश नागर, दिनेश गुर्जर और राकेश सुमन ने बताया कि पेशाबघरों में शराब की बोतलें भरी पड़ी रहती हैं, जिनसे दुकानों में बदबू आती रहती है। उन्होंने समिति से हाट बाजार की सफाई करवाने और बोतलें हटाने की मांग की है।

समिति की दुकानों में टपकता पानी 
ग्राम सेवा सहकारी समिति द्वारा मुख्य बाजार में बनाई गई दुकानों में बरसात के दिनों में पानी टपकने की समस्या बनी रहती है। दुकानदारों का कहना है कि बारिश आते ही सामान खराब होने का डर सताने लगता है। उन्होंने छतों की मरम्मत करवाने की मांग उठाई है।

इनका कहना
हाट बाजार के पेशाबघरों में शराबियों द्वारा बोतलें छोड़ने का मामला सामने आया है। सफाईकर्मी लगाया गया है और एक-दो दिन में सफाई करवा दी जाएगी। सब्जीमंडी में दुकान लगाने वाले दुकानदारों को भी निगरानी रखनी चाहिए। 
-सम्पतराज गोस्वामी, व्यवस्थापक, सहकारी समिति, कुंदनपुर

Read More राजस्थान नगर निकाय चुनाव : कोटा में ओम बिरला ने डाला वोट, मतदाताओं से लोकतंत्र के उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर